Headlines

संभल के रामनगर गांव में जलभराव से लोग परेशान:प्राइमरी स्कूल के सामने जमा गंदे पानी से बच्चे गुजर रहे, बीडीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया




सम्भल के असमोली विकासखंड स्थित रामनगर गांव में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण खासे परेशान हैं। गांव के प्राथमिक विद्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जलभराव है, जिससे स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में यह स्थिति और भी विकराल हो जाती है। जलनिकासी न होने से हादसों और बीमारियों का डर
ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल के सामने जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही ठहरा रहता है। कई दिनों तक पानी जमा रहने से वहां गंदगी फैल रही है, जिससे मच्छर पनपने और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बन गया है। अभिभावकों को चिंता है कि छोटे बच्चे इस गंदे पानी से गुजरते समय फिसलकर चोटिल न हो जाएं।
प्रशासनिक उपेक्षा पर ग्रामीणों की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या से कई बार अधिकारियों को अवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आकर जांच करें और स्कूल के रास्ते की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराएं। साथ ही, स्थायी राहत के लिए सड़क और नाली का निर्माण सुनिश्चित किया जाए।
बीडीओ ने दिया त्वरित कार्रवाई का आश्वासन
खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) प्रेमपाल ने फोन पर बताया कि गांव में जलभराव की समस्या का संज्ञान लिया गया है। संबंधित ग्राम पंचायत के माध्यम से जल्द ही स्थल निरीक्षण कराकर जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूल के सामने जलभराव की समस्या को प्राथमिकता से दूर किया जाएगा, ताकि बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में कोई परेशानी न हो।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *