Headlines

रायबरेली में करंट लगने से युवक की मौत:पंखे का प्लग लगाते समय हुआ हादसा, , दो माह बाद थी शादी




रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में शनिवार देर रात पंखे में करंट लगने से 25 वर्षीय युवक गोविंद यादव की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और पूरे गांव में मातम छा गया है। जानकारी के अनुसार, महेशपुर निवासी गोविंद यादव पुत्र स्वर्गीय रामअवध यादव अपने घर में फर्राटा पंखा लगा रहे थे। इसी दौरान पंखे में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में गोविंद आ गए। परिजनों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। गोविंद तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में एक बहन और दो छोटे भाई हैं। करीब दो वर्ष पहले उनके पिता रामअवध यादव का निधन हो गया था, जिसके बाद गोविंद परिवार की जिम्मेदारियों को निभा रहे थे। गोविंद का करीब दो माह पहले ही बारीक्षा कार्यक्रम हुआ था। परिवार उनकी शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। इस आकस्मिक मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक की असामयिक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *