Headlines

रायसेन कलेक्ट्रेट में कलेक्टर विश्वकर्मा ने फहराया तिरंगा:अधिकारियों से आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार और योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील




स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने रायसेन कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर मनोज कुमार उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर विश्वकर्मा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश निरंतर प्रगति कर रहा है और हम सभी का दायित्व है कि अपनी निष्ठा, कर्मठता और ईमानदारी से कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं। कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों से आमजन के साथ मधुर एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार रखने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि शासकीय सेवकों का व्यवहार लोगों का विश्वास मजबूत करता है, इसलिए सभी संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर कलेक्टर विश्वकर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने शासकीय निवास पर भी ध्वजारोहण किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *