Headlines

स्वतंत्रता दिवस पर राज्य मंत्री देवासी ने फहराया तिरंगा:परेड की ली सलामी, शहीदों के बलिदान को किया याद




जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस वर्ष प्रशासन ने समारोह में एक नई पहल की। राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम’ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। इस देशभक्तिपूर्ण आयोजन ने पूरे मैदान में राष्ट्रीय सम्मान और गौरव का भाव जगाया। राष्ट्रगीत के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया। गृह विभाग द्वारा पुलिस जवानों की भव्य परेड आयोजित की गई। बैंड की देशभक्ति धुनों के साथ जवानों की अनुशासित परेड ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। परेड में महिला पुलिस, होमगार्ड और स्कूली एनसीसी कैडेट्स ने भी हिस्सा लिया। परेड के बाद स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समारोह को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हम सबका दायित्व है कि सिरोही को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाएं। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया, जिसके कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। प्रशासन की इस नई पहल की लोगों ने सराहना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *