Headlines

रायसेन कॉलेज में MP का पहला सिक रूम तैयार:विद्यार्थियों को मिलेगी इलाज की सुविधा; दो बेड और प्राथमिक इलाज की दवाइयां उपलब्ध




रायसेन के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में विद्यार्थियों के लिए एक सिक रूम तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन रेडक्रॉस सोसायटी की पहल पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया। कॉलेज प्राचार्य के मुताबिक, यह मध्य प्रदेश का पहला सिक रूम है। इस रूम में दो बेड रखे गए हैं। इसके अलावा फास्ट एंड बॉक्स के साथ प्राथमिक उपचार की दवाइयां भी उपलब्ध है।
पढ़ाई के दौरान अचानक तबीयत खराब होने या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आने पर विद्यार्थियों को इस सिक रूम में प्राथमिक उपचार और जरूरी मदद मिलेगी। खासकर परीक्षाओं के समय यह सुविधा छात्रों के लिए बहुत काम आएगी।
उद्घाटन के दौरान विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने छात्राओं से उनकी पढ़ाई और कॉलेज आने-जाने के साधनों पर बात की। छात्राओं ने बताया कि वे बस से कॉलेज आती हैं।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा सहित कॉलेज के प्राध्यापक, कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद थे। यह सिक रूम छात्रों की सेहत और सुरक्षा के लिए अहम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *