Headlines

शराब-पीने से रोका तो संतों को पीटा, 3-घंटे हाईवे जाम:कार सवार 5-6 युवकों ने हॉकी-सरियों से हमला किया; एक संत जोधपुर रेफर, गिरफ्तारी की मांग




जायल क्षेत्र की पिण्डिया ग्राम पंचायत स्थित घड़वानाडा आश्रम के बाहर गुरुवार रात शराब पीने से रोकने पर कार सवार 5-6 युवकों ने संतों पर हॉकी और सरियों से हमला कर दिया। हमले में संत रजनीत दास का सिर फट गया, जबकि संत रामकुमार दास भी घायल हो गए। गंभीर घायल संत को जोधपुर रेफर किया गया। घटना के विरोध में पिण्डिया सहित आसपास के सात गांवों के ग्रामीण सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने घड़वानाडा के पास NH-458 खाटू-सांजू हाईवे पर रात 8 से 11 बजे तक जाम लगाया। इससे हाईवे के दोनों ओर करीब 5 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। शराब पीने से रोका तो गाली-गलौज कर हमला किया संत रजनीत दास ने बताया- गुरुवार शाम करीब 7 बजे कुछ युवक आश्रम के बाहर शराब पी रहे थे। संतों ने उन्हें रोककर समझाइश दी। आरोप है कि इससे नाराज युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद कार में सवार होकर आए 5-6 युवकों ने हॉकी और सरियों से संतों पर हमला कर दिया। हमले में संत रजनीत दास के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि संत रामकुमार दास भी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत के चलते एक संत को जोधपुर रेफर किया गया। ग्रामीण ने हाईवे पर लगाया जाम घटना की जानकारी मिलते ही पिण्डिया पंचायत क्षेत्र सहित आसपास के सात गांवों के ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने घड़वानाडा के पास NH-458 खाटू-सांजू हाईवे पर जाम लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जाम के कारण यातायात बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर सीओ संजीव कुमार चौहान और खाटू बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश की और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आंदोलन तेज करने की चेतावनी ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि संतों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। करीब 3 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद रात 11 बजे जाम हटाया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *