![]()
जोधपुर में रेलवे स्टेशन और शहरभर में राहगीरों से झपट्टा मारकर मोबाइल लूटने वाली शातिर स्कूटी गैंग का सरदारपुरा थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो लुटेरों और चोरी के मोबाइल खरीदने वाले एक रिसीवर सहित कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 4 आईफोन सहित कुल 37 महंगे मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है। आरोपी स्कूटी पर बैठकर वारदात को अंजाम देते थे। एक साथ इतनी मात्रा में मोबाइल बरामद होने का पहला मामला बताया जा रहा है। शातिर लुटेरे राहगीरों से झपट्टा मारकर फोन छीनते और खरीदार को बेच देते थे। इसके बाद खरीदार इन महंगे मोबाइलों के स्पेयर पार्ट्स अलग-अलग कर बाजार में खपा देता था, ताकि पुलिस ट्रेस न कर सके। 67 साल के बुजुर्ग को धक्का देकर छीना था मोबाइल 5 सितंबर की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच 9वीं पाल रोड स्थित मंदिर से दर्शन कर लौट रहे रामस्वरूप आचार्य (67) को स्कूटी सवार दो युवकों ने धक्का मारकर गिरा दिया था। इसके बाद उनकी जेब से मोबाइल छीनकर भाग निकले थे। मोबाइल कवर में 1 हजार रुपए नकद और जरूरी दस्तावेज रखे थे। बुजुर्ग की शिकायत पर 7 सितंबर को मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इन्हें किया गिरफ्तार शहर में लगातार बढ़ रही मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों को देखते हुए सरदारपुरा थानाधिकारी किशनलाल विश्नोई के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर संदिग्धों को ट्रेस कर दबोच लिया। पुलिस ने मामले में नवल उर्फ मुकड़ा उर्फ राहुल (21) पुत्र राजू भील निवासी शेर-ए-राजस्थान कॉलोनी प्रतापनगर, मनीष (19) पुत्र दिनेश भील निवासी भैरव भाकर सूरसागर को गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी का मोबाइल खरीदने वाले विजेंद्र (24) पुत्र इंद्र लोहार निवासी लोहार कॉलोनी मसूरिया को भी गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी किशनलाल ने बताया- आरोपी मोबाइल चुराने के बाद आगे खरीदार को बेच देते थे। इसके बाद खरीदार इन मोबाइल के पार्ट्स अलग-अलग करके काम में ले लेता था। फिलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है, जिसमें और भी कई खुलासे होने की उम्मीद है। आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस कार्रवाई में थानाधिकारी किशनलाल विश्नोई के साथ ASI भंवरलाल, हेड कॉन्स्टेबल प्रहलाद, कॉन्स्टेबल मोतीलाल, कैलाश और संतराम ने विशेष भूमिका निभाई। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इसमें शहर की कई और लूट की वारदातों के राज खुलेंगे।
Source link
राहगीरों के हाथ से मोबाइल लूटने वाली गैंग का खुलासा:4 आईफोन सहित 37 फोन बरामद; वारदात के बाद अलग करके बेचते थे पार्ट्स
