Headlines

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर बड़वानी में कांग्रेस का प्रदर्शन:पीएम की प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर जताया विरोध; पुलिस बल रहा तैनात




बड़वानी के कारंजा चौराहा और पुराने कलेक्ट्रेट क्षेत्र में मंगलवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की गिरफ्तारी और आंदोलनरत छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और छात्र संगठनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतीकात्मक अर्थी निकालकर जताया आक्रोश धरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगी प्रतीकात्मक अर्थी रही, जिसे सजाकर कार्यकर्ताओं ने “राम नाम सत्य है” के नारों के साथ अर्थी यात्रा निकाली और केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध जताया। ‘विपक्ष और छात्रों की आवाज दबा रही सरकार’ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नानेश चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पुलिस बल के दम पर विपक्ष की आवाज दबाने और छात्रों पर बल प्रयोग करने का काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी कार्रवाई बंद नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए प्रदर्शन को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। इस अवसर पर दीपक गेहलोत, राकेश जाधव, सुनील यादव, नासिर खान और मनीष पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *