Headlines

राहुल गांधी को उठा ले गई पुलिस:रात 9 बजे नंगली सर्किल पर जुटे कांग्रेसी, प्रधानमंत्री का पुतला जलाया




दिल्ली में मंगलवार शाम को विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं को पुलिस जबरन उठा ले गई। उसके बाद रात करीब 9 बजे अलवर में कांग्रेस नेताओं ने नंगली सर्किल पर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नंगली सर्किल पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और युवाओं व किसानों के हक की आवाज उठाई। लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य अंधकार में: भंवर जितेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि देशभर में नीट परीक्षा का पेपर लीक होना लाखों छात्रों के भविष्य के साथ सरासर खिलवाड़ है। “केंद्र सरकार युवाओं के सपनों को कुचलने का काम कर रही है। नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा में धांधली से मेहनती छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया है। इस अन्याय के खिलाफ लड़ रहे युवाओं केा दिल्ली में दौड़ा दौड़ा कर पीटा है। विरोध कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बदसलूकी की। जिससे उनके खून भी आ गए। यह सब जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। दिल्ली में हिटलर जैसा राज है। हर मोर्चे पर विफल साबित हुई भाजपा सरकार: टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार आज हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल हो चुकी है। बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और लगातार होते पेपर लीक से जनता में भारी आक्रोश है। “जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। आज का यह पुतला दहन उसी जनाक्रोश का प्रतीक है। अगर नीट पेपर लीक मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई और छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो आने वाले दिनों में इस आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *