Headlines

राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले BJP ने उठाए:फरीदकोट में पेपर लीक पर पूछा- क्या वहां जाएंगे; केजरीवाल-मान ने क्या एक्शन लिया




लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के पंजाब दौरे का कार्यक्रम जल्द घोषित होने की संभावना है। इससे पहले पंजाब बीजेपी के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने राहुल गांधी से सवाल किए हैं। ढिल्लों ने कहा, “झारखंड में गठबंधन की सरकार है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) शामिल हैं। राहुल गांधी वहां थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे। वह दिल्ली के जंतर-मंतर जाते हैं। अब राहुल गांधी पंजाब आएंगे। फरीदकोट में पेपर लीक हुआ है, क्या वह वहां जाएंगे?” उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की सरकार के दौरान अब तक छह पेपर लीक हो चुके हैं। ढिल्लों ने सवाल किया कि इन मामलों में अब तक क्या कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *