Headlines

रेत कार्रवाई के बाद RI से मारपीट:राजस्व निरीक्षक ने थप्पड़ मारने का लगाया आरोप; दोनों पक्ष पहुंचे थाने




छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में रविवार सुबह रेत तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के बाद विवाद बढ़ गया। तहसील कार्यालय में पदस्थ राजस्व निरीक्षक (RI) राहुल कुबेरिया ने रेत तस्कर और उसके भाई पर सरेराह रोककर थप्पड़ मारने और मारपीट का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी RI पर थाने के भीतर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, रविवार कों ओवरब्रिज के नीचे पानी की टंकी के पास रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई के दौरान विवाद हुआ था। आरोप है कि कार्रवाई के कुछ समय बाद जब RI राहुल कुबेरिया घर से बाजार की ओर लौट रहे थे, तभी आरोपी ने रास्ते में रोककर उन्हें थप्पड़ मार दिया। शिकायत के मुताबिक, जब वे इसकी सूचना देने थाने की ओर जा रहे थे, तब दोबारा रास्ता रोककर मारपीट की कोशिश की गई। दूसरे पक्ष ने थाने में पिटाई का आरोप लगाया
वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए पहले वह थाने पहुंचा था। इसी दौरान RI भी वहां पहुंचे और थाने के अंदर ही उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *