![]()
रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में बुधवार देर शाम ओम नगर मोहल्ले की एक मकान में गैस सिलेंडर से ब्लॉस्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि कमरे और दुकान की दीवार तोड़कर सिलेंडर दुकान के काउंटर तक पहुंच गया। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। सिलेंडर की चपेट में आने से 4 लोगों के झुलस गए। जिन्हें ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस और फायरबिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंची। अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कमरे में करते थे गैस रिफिलिंग जानकारी के अनुसार गरीब नगर में उत्तर प्रदेश के मोनू ने मकान और दुकान किराए पर ली हुई थी। आगे परचून की दुकान चलाता था। पिछले हिस्से में बने एक कमरे में छोटे गैस सिलेंडरों गैस भरी जाती थी। बुधवार शाम को कमरे में छोटे सिलेंडर में गैस भरते समय अचानक जोरदार धमाके साथ गैस सिलेंडर फट गया। कमरे से काउंटर तक चपेट में लिया धमाके के साथ हुए ब्लॉस्ट के बाद सिलेंडर कमरे की दीवार तोड़कर दुकान में आ गया। जिससे कमरे में मौजूद और दुकान व काउंटर के पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। झुलसने वालों में वैशाली बिहार निवासी अभय, उमर, विनय, चंदन, पिंटू, मन्नू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां अभय और चंदन की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना के एसएचओ सचिन कुंडू ने कहा कि ओम नगर में ब्लॉस्ट की सूचना मिली थी। सिलेंडर में गैस भरते समय हादसा हुआ। जिससे वहां मौजूद 6 लोग झुलस गए। जिन्हें ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां से दो को रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
रेवाड़ी में गैस रिफिल करते समय सिलेंडर में ब्लॉस्ट:झुलसे 4 में से 2 रोहतक रेफर; हाथ-पैरों पर गहरे घाव, किराए पर थी दुकान-मकान
