Headlines

रेवाड़ी में डेयरी संचालक का मर्डर, गड्ढे में दबाया शव:बदबू आने पर पता चला, गुरुग्राम का रहने वाला; 12 एकड़ जमीन एग्रिमेंट पर ली थी




रेवाड़ी में एक डेयरी संचालक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को डेयरी परिसर के अंदर ही एक गड्ढे में दबा दिया गया था। शव से बदबू आने पर डेयरी में काम करने वाले श्रमिकों को शक हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढे की खुदाई कर शव को बाहर निकाला। धारूहेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक गुरुग्राम का रहने वाला, एग्रिमेंट पर 12 एकड़ जमीन ले रखी थी जानकारी के अनुसार, शव धारूहेड़ा स्थित भटसाना गांव में मिला। मृतक की पहचान गुरुग्राम के फाजिलपुर निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है। वो भटसाना गांव में डेयरी चलाते थे। साथ ही उन्होंने एग्रिमेंट पर 12 एकड़ जमीन लेकर खेती और डेयरी का काम भी करते थे। लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या किसने, कैसे और क्यों की। पुलिस मौके से सबूत जुटा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार उन्हें घटना की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर खोदा गया, तो शव बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *