![]()
शहरी क्षेत्र के थाना रोड चन्द्रशेखर आजाद चौक में तेतरतर दुर्गा पूजा समिति की बैठक समिति के आजीवन संरक्षक अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कोषाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने सत्र 2025- 26 के आय व्यय प्रस्तुत किए। बैठक में सर्वसहमति से इस वर्ष के लिए अध्यक्ष मिथलेश वर्मा, सचिव आनंद ठाकुर व कोषाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर को बनाया गया। वहीं निर्णय लिया गया कि सबों के सहयोग से पूरे हर्षोल्लास व अनुशासन के साथ त्योहार मनाया जाएगा। बैठक का संचालन उज्जवल खत्री व धन्यवाद ज्ञापन दिलीप कांस्यकार ने किया। मौके पर आजीवन संरक्षक अशोक खत्री, कृष्णकांत सिन्हा, दिलीप कांस्यकार, विजय गुप्ता, अनुपम प्रकाश कुंवर, राजेंद्र गुप्ता, दयानन्द गुप्ता, संजय बर्म्मन, पूर्व पार्षद शशि वर्मा, राजन मेहता, प्रदीप खत्री, मुकेश महतो, गोलू सिंह, पंकज मिश्र, सुनील मेहता, अखिलेश मिश्र, शंभू ठाकुर, सच्चिदानंद मिश्र, रंजीत गुप्ता, मुकेश गुप्ता,संजय खत्री, अखिलेश वर्मा, निशांत चौधरी, हर्षित खत्री ,सत्या वर्मा, सुकू वर्मा, शुभम सिन्हा, शुभम बर्मा, पिंटू महतो, राहुल साहू, निकुंज साहू, राजेश वर्मा, भीम महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Source link
तेतरतर दुर्गा पूजा समिति की बैठक मिथलेश वर्मा बनाए गए अध्यक्ष
