Headlines

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 3 गाड़ियां टकराई:दंपत्ति सहित एक परिवार के तीन घायल; खाटूश्याम से लौट रहा था परिवार




रेवाड़ी में सोमवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आसलवास के पास 3 कारों की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें दंपत्ति व एक डेढ़ साल का बच्चा मामूली रूप से घायल हो गए। हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिवार कार में सवार होकर खाट्श्याम से लौट रहा था। एक्सीडेंट के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। कुछ समय के लिए हाईवे पर एक तरफ जाम की स्थिति बन गई। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। कोटपुतली से लौट रहा था परिवार जानकारी के अनुसार सोमवीर ने बताया कि वह रिश्तेदार से मिलने कोटपुलती से गए थे। वापसी में आसलवास के पास पेट्रोपल पंप से तेल डलवाने के लिए आए थे। इसी दौरान आसलवास गांव के पास अचानक आगे चल रही गाड़ी ब्रेक लगा दिए। जिससे हमारी गाड़ी के पीछे से दो गाड़ियां आकर टकरा गई। हादसे में किसी को चोटें नहीं आई। खाटू श्याम से लौट रहा था परिवार जानकारी के अनुसार गांव जलालपुर निवासी एक परिवार खाटू श्याम से पूजा करके लौट रहा था। अचानक तीन कारों की टक्कर में कार में सवार रविंद्र, उनकी पत्नी प्रियंका और डेढ़ साल के बेटे निशांत को मामूली चोटें आई। जिन्हें उपचार के लिए पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी। हादसे की जांच कर रही पुलिस कसौला थाना पुलिस हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी ने कहा कि एक्सीडेंट में किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई। एक परिवार के तीन लोगों को अस्पताल में भेजा गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। किसी की तरफ से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी से हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *