Headlines

हजारीबाग डेंटल कॉलेज कैंटीन सुपरवाइजर की संदिग्ध मौत:रात में पत्नी से हुई थी सामान्य बातचीत, सुबह मिली मौत की खबर




हजारीबाग डेंटल कॉलेज परिसर स्थित कैंटीन के सुपरवाइजर विकास कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कॉलेज परिसर के एक कमरे से बरामद किया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई। परिजनों का कहना है कि जिस हालात में शव मिला है, वह सामान्य मौत का मामला प्रतीत नहीं होता। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रात में पत्नी से हुई थी सामान्य बातचीत जानकारी के अनुसार, विकास कुमार सिंह कॉलेज की कैंटीन में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार रात उनकी अपनी पत्नी से मोबाइल फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी। परिजनों के मुताबिक, बातचीत के दौरान उन्होंने किसी भी तरह की परेशानी या तनाव का जिक्र नहीं किया था। ऐसे में उनकी अचानक मौत कई सवाल खड़े कर रही है। परिजनों ने यह भी बताया कि घटना के समय कमरे में दो अन्य लोग मौजूद थे, लेकिन दोनों ने किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इनकार कर दिया। इससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है कि आखिर इतनी बड़ी घटना के बारे में कमरे में मौजूद लोगों को कैसे पता नहीं चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी की संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद परिजन लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *