Headlines

रेवाड़ी में बाल भवन में धरने पर बैठे पूर्व विधायक:गंगवा बोले: अराजकता से सत्ता पाना चाहती है कांग्रेस, हर वर्ग सरकार के साथ




रेवाड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव शुक्रवार को बाल भवन में गेट के सामने धरने पर बैठ गए। गेट के सामने कांग्रेस के धरने की सूचना के बाद ग्रीवेंस मीटिंग छोड़ डीसी ज्ञापन लेने के लिए आए। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहां से चले गए। इससे पहले पूर्व विधायक की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन देने जिला सचिवालय पहुंचे। जहां डीसी के ग्रीवेंस की मीटिंग में होने की सूचना के बाद सीधे बाल भवन पहुंच गए। जहां डीसी को ज्ञापन देने की मांग की। जब डीसी बाहर नहीं आए तो वहीं गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। जंतर- मंतर और कांग्रेस के धरना प्रदर्शन पर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी और जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि देश की जनता और युवा विकसित भारत का सपना सच करने के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। एक दशक से अधिक सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेसी परेशान हैं और देश में अराजकता फैलाने के लिए नए-नए बहाने ढ़ूढंते रहते हैं। जमीन पर नहीं दिख रहा बदलाव और न्याय पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर मंच से न्याय और सुधारों की बात करते हैं, लेकिन देश के युवा आज भी जवाब का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब घोषणाओं का नहीं, ठोस कार्रवाई का समय है। सरकार को युवाओं के भविष्य और जनता के विश्वास की रक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं, छात्रों और आम जनता की आवाज को दबने नहीं देगी। उन्होंने नैतिकता के आधार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता मॉडल टाउन में एकत्रित हुए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संसद से लेकर सड़क तक छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और तब तक संघर्ष जारी रहेगा, जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिल जाता। उन्होंने मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले की भी निष्पक्ष जांच की मांग की। अराजकता से सत्ता पाना चाहती है कांग्रेस मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने खुद पेपर लीक से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कह दी है तो फिर मामला खत्म हो जाता है। मामले की जांच चल रही है और जांच के बाद कार्रवाई होगी। जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है, तब से देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश में अराजकता फैलाने का प्रयास करती रही है। अराजकता से पुन सत्ता में आने का सपना कभी सच नहीं होगा। आज देश का हर वर्ग 2047 में विकसित भारत का सपना सच करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। चुनाव में जनता विपक्ष को इसका जवाब देती रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *