Headlines

रायगढ़ में निशुल्क मिलेंगे फालदार-छायादार पौधे:एक पेड़ मां के नाम के अंर्तगत वन विभाग की नई पहल, वित्तमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अब लोगों को इस बारिश निशुल्क पौधे मिलेंगे। जिसमें फलदार और छायादार दोनों ही प्राजाति के पौधे होंगे। जिसके लिए एक पेड़ मां के नाम के अंर्तगत वन विभाग ने नई पहल शुरू की है। बकायदा इसके लिए मोबाइल नंबर व टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं। ताकि लोगों को आसानी से पौधे मिल सके। रायगढ़ में हरियाली फैलाने के लिए वन विभाग के द्वारा इस अभियान की शुरूआत की गई है। शुक्रवार की सुबह प्रदेश के वित्तमंत्री व रायगढ़ विधायक औपी चौधरी, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, महापौर जीवर्धन चौहान, डीएफओ अरविंद पीएम ने हरी झंडी दिखाकर पौधों से भरे वाहन को रवाना किया। इस वाहन में पीपल, बरगद, आम, जामुन, मुनगा के समेत अन्य प्राजाति के पौधे हैं। जब लोगों के द्वारा विभाग द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर 18002332631 व वाहन चालक के मोबाइल नंबर 8305186853 पर कॉल किया जाएगा तो उनके घर तक पौधों को पहुंचाया जाएगा। वहीं बताया जा रहा है कि निगम क्षेत्र में यह निशुल्क पौधों का वितरण घर पहुंचाकर किया जाएगा।
माह भर चलेगा अभियान
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान की शुरूआत आज से की गई है और यह लगभग एक माह तक चलेगा। वहीं बारिश को देखते हुए इस पहल को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। ताकि इसका भरपूर लाभ लोगों को मिल सके। शहरवासियों के द्वारा निशुल्क पौधों के लिए जारी किए गए नंबर पर संपर्क भी किया जा रहा है।
पौधों को पेड़ बनाने का ले संकल्प
इस संबंध में DFO अरविंद पीएम ने बताया कि विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में पौधे उपलब्ध हैं। एक पेड़ मां के नाम के अंर्तगत निशुल्क पौधा वितरण के अभियान की शुरूआत की गई है। लोगों को उनके घर तक पहुंचा कर पौधा दिया जा रहा है। पौधे लेने के बाद उसे पेड़ बनाने का भी संकल्प ले। ताकि इसका लाभ मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *