- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Saturday (5 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शनिवार, 5 सितंबर को मेष, कर्क, तुला, कुंभ और मीन राशि के लोगों को सफलता मिल सकती है। वृष, सिंह, कन्या और मकर राशि के लोग योजना के अनुसार काम करेंगे, तो कई परेशानियों से बच जाएंगे। मिथुन, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रह सकता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए शनिवार, 5 सितंबर का दिन कैसा रह सकता है…

पॉजिटिव– परिवार से संबंधित कोई भी प्लानिंग करने या कार्य करने के लिए अनुकूल समय है। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने संबंधी प्रयास भी सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क स्थापित होंगे, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं।
नेगेटिव– दिन के उत्तरार्ध में कुछ समस्याएं आएंगी। भाइयों के साथ कुछ मतभेद होने की स्थिति बन सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। विपरीत परिस्थितियों में किसी भी प्रकार के भावनाओं के आवेश में न आएं। ठंडे दिमाग से निर्णय लें।
व्यवसाय– कार्यस्थल और मार्केट में अपने सूत्रों को और अधिक बढ़ाएं। पब्लिक रिलेशन आपके लिए व्यवसाय संबंधी नए स्रोत खोल सकते हैं, लेकिन व्यावसायिक मामलों में सभी निर्णय स्वयं ही लें और लेनदेन के मामलों में पक्के बिल का ही प्रयोग करें। किसी भी व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करना उचित नहीं है।
लव– पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हो सकती है। किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य– खांसी-जुकाम और बुखार हो सकता है। मौसम के बदलाव से अपना बचाव अवश्य रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6

पॉजिटिव– घर में चल रही समस्या को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयत्न करें, निश्चित ही कामयाबी मिलेगी। सामाजिक और व्यवसाय, दोनों जगह आपका वर्चस्व बना रहेगा। आप किसी भी परिस्थिति में अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव– विपरीत परिस्थिति में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढें और भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहें। संपत्ति संबंधी विवादित मामले किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का प्रयास करें। युवाओं को लापरवाही करना नुकसान दे सकता है।
व्यवसाय– प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। डॉक्यूमेंट्स की जांच-पड़ताल कर लें। काम का दबाव रहेगा। विदेश संबंधी व्यवसाय में कोई उपलब्धि मिलेगी।
लव– वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखें। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य– काम की अधिकता की वजह से गुस्से और तनाव की स्थिति रहेगी, जिसका असर आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा।
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 7

पॉजिटिव– दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। जरूरतमंद और बुजुर्गों की सेवा में भी विशेष रुचि रहेगी। विवाह योग्य व्यक्ति का रिश्ता तय होने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। शॉपिंग की प्लानिंग बनेगी।
नेगेटिव– अनावश्यक खर्चों से बजट बिगड़ेगा। विद्यार्थियों को मन मुताबिक सफलता न मिलने से उदासी रहेगी, लेकिन अपना मनोबल बनाए रखें और प्रयासरत रहें। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपका मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय– व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी। अभी कोई नया कार्य शुरू करने का उचित समय नहीं है। इसलिए जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें, तो उचित रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। ऑफिस में किसी सहयोगी की वजह से दिक्कत आ सकती है।
लव– पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंध रोमांटिक रहेगा। किसी धार्मिक या पर्यटक स्थल पर जाने संबंधी योजना बनेगी।
स्वास्थ्य– खानपान में संयम रखें और कुछ समय योग में व्यतीत करें, क्योंकि गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान करेंगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 1

पॉजिटिव– दिन की शुरुआत में कार्यों की रूपरेखा बनाएं और अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करें, इससे आपकी योजनाएं साकार होंगी। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। वरिष्ठ लोग किसी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।
नेगेटिव– आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। दूसरों की सलाह पर ध्यान देने की अपेक्षा स्वयं पर भरोसा रखकर कार्य करें। विद्यार्थी और युवा वर्ग मौज-मस्ती छोड़कर पढ़ाई और करियर पर ध्यान दें।
व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में लाभदायक परिस्थितियां बनी हुई हैं। आपका मैनेजमेंट और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल प्रोडक्शन को और अधिक बढ़ाएगा और कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को उचित बनाए रखेगा। नौकरी-पेशा लोगों के लिए स्थिति सामान्य रहेगी।
लव– पति-पत्नी का एक-दूसरे के प्रति समर्पण और सहयोगात्मक व्यवहार संबंध में और तालमेल लाएगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य– वर्तमान परिस्थितियों में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 1

पॉजिटिव- सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से प्रसन्नता बनी रहेगी। आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम रहेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।
नेगेटिव– मित्रों या पड़ोसियों के साथ किसी छोटी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। संतान की गतिविधियों और क्रियाकलापों पर नजर रखना आवश्यक है। भूमि या वाहन संबंधी कुछ समस्याएं रहेंगी।
व्यवसाय– व्यवसाय में अपने काम की क्वालिटी पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इस समय किसी भी तरह की उधारी न करें। नौकरी-पेशा व्यक्तियों को कार्यभार की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव– परिवारजनों के बीच आपसी सामंजस्य से घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम के मामले में भाग्यशाली रहेंगे।
स्वास्थ्य– बदहजमी और एसिडिटी से परेशान रहेंगे, जिसका मुख्य कारण अत्यधिक तनाव और चिंता हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2

पॉजिटिव- दिनचर्या में बदलाव होगा। घर और व्यवसाय, दोनों जगह सामंजस्य बना रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ संपर्क बनेंगे, जो फायदेमंद साबित होंगे। नजदीकी यात्रा हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी।
नेगेटिव– किसी भी परिस्थिति में ज्यादा अड़ जाना या जिद करना उचित नहीं है। समय के अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में परिवर्तन करना जरूरी है। अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाएं, क्योंकि इस समय आर्थिक स्थिति उत्तम नहीं रहेगी।
व्यवसाय– कारोबारी मामलों में कुछ न कुछ उथल-पुथल रहेगी। इस समय जमकर मेहनत करने की जरूरत है। मशीनरी, कारखाने जैसे व्यवसाय में लाभदायक अनुबंध मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी के कार्यों में भी अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद न करें।
लव– पति-पत्नी के संबंध में मधुरता रहेगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध आपकी तरक्की में बाधक बनेगा।
स्वास्थ्य– थकान और तनाव की वजह से शारीरिक कमजोरी रहेगी। कुछ समय प्रकृति के समीप जरूर व्यतीत करें और मेडिटेशन भी करें।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 3

पॉजिटिव– सुखद ग्रह स्थिति बन रही है। पिछले कुछ समय से आप जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयासरत थे, आज उससे संबंधित उचित परिणाम मिल सकता है। सोसाइटी या सामाजिक क्रियाकलापों में आपका योगदान रहेगा। किसी समारोह या मीटिंग में आपको विशेष रूप से निमंत्रण मिल सकता है।
नेगेटिव– पुरानी नकारात्मक बातों की वजह से अपना वर्तमान खराब न करें और अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। अपनी क्षमता से अधिक काम करना आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। बेहतर होगा कि उचित आराम भी करें।
व्यवसाय– पिछले कुछ समय से व्यवसाय में चल रही दिक्कतें काफी हद तक दूर होंगी और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध रखना उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। नौकरी-पेशा लोगों के ऊपर टारगेट पूरा करने का दबाव बना रहेगा।
लव– पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है, लेकिन जल्दी ही परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। बचपन के मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य– थकान की वजह से ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। कुछ समय मनोरंजन में व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 4

पॉजिटिव- सुकून और ऊर्जा बनाए रखने के लिए कुछ समय मन मुताबिक रचनात्मक कार्यों में जरूर लगाएं। ऑनलाइन शॉपिंग और मस्ती भरे कामों में समय व्यतीत होगा। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से बहुत अधिक तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव– व्यक्तिगत गतिविधियों को प्राथमिकता पर रखें, क्योंकि दूसरों के कार्यों में समय व्यतीत करने से आपके महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं, जिसकी वजह से तनाव हावी हो जाएगा। अपने स्वभाव में ठहराव लाएं। गुस्से की वजह से कुछ संबंध प्रभावित होंगे।
व्यवसाय– व्यावसायिक गतिविधियों में बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि जरा सी लापरवाही की वजह से बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। सहयोगी और कर्मचारियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखना आवश्यक है। सरकारी सेवारत लोग अपने कार्यों पर ही फोकस करें।
लव– परिवारजनों के बीच सामंजस्य बना रहेगा और घर में खुशी और सुकून भरा वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य– मौसमी बदलाव की वजह से सुस्ती और आलस महसूस होगा, लेकिन स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिंता न करें।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5

पॉजिटिव– कुछ दिनों से चल रही थकान भरी दिनचर्या से आराम पाने के लिए परिवार के साथ मनोरंजक कार्यक्रम बनाएंगे। इससे आप अपने अंदर दोबारा नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- किसी मित्र की नकारात्मक गतिविधि आपको विचलित कर सकती है। इस समय अपने विचारों को सकारात्मक बनाना आवश्यक है। स्वभाव में शक और संशय जैसी स्थिति न बनने दें। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए ठीक रहेगा।
व्यवसाय– स्टाफ को लेकर कुछ समस्या रहेगी। अनिर्णय की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। कमीशन संबंधी व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे। ऑफिस का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा।
लव– वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर कहा-सुनी की स्थिति बनेगी। पारिवारिक मामले में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। सभी को अपने मन मुताबिक काम करने की स्वतंत्रता दें।
स्वास्थ्य– नजला-जुकाम जैसी समस्या हो सकती है। गर्मी और उमस भरे वातावरण से अपना बचाव करें
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 4

पॉजिटिव- पुरानी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे और पारिवारिक मामलों में आपका योगदान रहेगा। पुरानी गलतियों से सीखकर आज और अधिक बेहतर नीतियों पर विचार करेंगे। स्वयं को बेहतर स्थिति में भी पाएंगे। मान-सम्मान बना रहेगा।
नेगेटिव– व्यक्तिगत खर्च सामने आ सकता है, जिस पर कटौती करना संभव नहीं है और इससे आपका बजट गड़बड़ा जाएगा। इसलिए सावधान रहें, क्योंकि इस चिंता का असर आपके सुकून और नींद पर हो सकता है। हालांकि किसी मित्र की सहायता से आपकी समस्या का समाधान भी निकलेगा।
व्यवसाय– व्यवसाय में किसी भी तरह का रिस्क न लें और यथावत गतिविधियों पर ही ध्यान दें। अपने संपर्क सूत्रों और मीडिया द्वारा व्यवसाय संबंधी बेहतर जानकारियां मिलेंगी। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस के काम से किसी टूर पर भी जाना पड़ सकता है।
लव– पारिवारिक सदस्यों का आपसी सहयोग घर के वातावरण को सुखद और मधुर बनाए रखेगा। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने का निर्णय लेने के लिए बेहतर समय है।
स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8

पॉजिटिव– आज घर में कुछ नवीनीकरण और साज-सज्जा को लेकर विचार-विमर्श रहेगा और परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा, लेकिन कोई भी काम करने से पहले उसका बजट अवश्य बनाएं, इससे आर्थिक दिक्कतों से बच जाएंगे।
नेगेटिव– कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपका अहित करने की कोशिश करेंगे। इसलिए इन सबकी तरफ से चौकन्ना रहना बहुत जरूरी है। आज किसी प्रकार की यात्रा स्थगित ही रखें, क्योंकि कुछ समस्याएं हो सकती हैं। अगर वाहन खरीदने की योजना है, तो पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी जरूर हासिल कर लें।
व्यवसाय– कारोबारी संपर्क बढ़ेंगे और बाहरी स्रोतों से कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। साथ ही अपनी योजनाओं को गुप्त रखें, क्योंकि लीक हो सकती हैं। सरकारी सेवारत लोग किसी भी अनैतिक कार्य में रुचि न लें।
लव– प्रेम संबंध में आपके गुस्से की वजह से दूरियां बन सकती हैं। अपने व्यवहार में कोमलता बनाए रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य– स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी। मेडिटेशन और योग पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 9

पॉजिटिव– आज कोई काम मन मुताबिक तरीके से पूरा हो जाने पर मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। सफलता भी हासिल होगी। प्रॉपर्टी संबंधी अगर कोई मामला रुका है, तो आज उस पर ध्यान दें।
नेगेटिव– घर के किसी सदस्य की अस्वस्थता की वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्य रुक भी सकते हैं। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी पीठ पीछे आलोचना कर सकते हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें, लेकिन उनसे उलझें नहीं। संबंधियों के साथ मेल-मुलाकात के लिए कुछ समय जरूर निकालें।
व्यवसाय– व्यवसायिक स्थल पर अपने सहयोगियों और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। सिर्फ अत्यधिक लापरवाही और व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय नष्ट न करके अपने कार्यों पर ध्यान दें। ऑफिस में अपने काम में छोटी सी लापरवाही की वजह से आपको तनाव रह सकता है।
लव– परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य– वर्तमान मौसम और पॉल्यूशन से अपना बचाव रखें। सावधानी बरतने से शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 7

