Headlines

Bengaluru Police FIR Against Mallikarjun Kharge Purification Controversy


  • Hindi News
  • National
  • Bengaluru Police FIR Against Mallikarjun Kharge Purification Controversy

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
खड़गे की रैली के बाद 11 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हिंदू संगठनों ने शुद्धि हवन कराया था। - Dainik Bhaskar

खड़गे की रैली के बाद 11 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हिंदू संगठनों ने शुद्धि हवन कराया था।

बेंगलुरु की विधानसभा पुलिस ने उत्तराखंड के हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में जीरो एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में आरोपियों के नाम उत्तराखंड राज्य भाजपा सदस्य और अन्य के रूप में दर्ज हैं।

कांग्रेस के अनुसूचित जनजाति विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष टीआर रामप्पा की शिकायत के बाद शुक्रवार को विधानसभा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए हल्द्वानी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन।

मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए हल्द्वानी में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन।

क्या है पूरा मामला?

8 अगस्त को मल्लिकार्जुन खड़गे ने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। कांग्रेस का आरोप है कि इसके बाद 11 अगस्त को कुछ लोगों ने मैदान में हवन-यज्ञ कर मंच का शुद्धिकरण किया था। कांग्रेस ने इसे जातिगत भेदभाव और छुआछूत की मानसिकता से जोड़ते हुए विरोध किया था।

हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। खड़गे ने कहा था कि अगर मोदी दलित होते और उनके साथ ऐसा होता तो क्या वे तब भी ऐसे ही चुप रहते।

खड़गे ने जेपी नड्डा को भी लिखा था पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के दिए आश्वासन के बावजूद शुद्धिकरण घटना पर एफआईआर दर्ज नहीं होने पर 3 सितंबर को पत्र लिखा था।

पत्र में उन्होंने सवाल उठाते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसमें शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश देने को कहा।

खड़गे ने कहा कि ऐसे लोगों को सबक देना जरूरी है। उनके मुताबिक, इस मामले में उनका रोष केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उस मानसिकता के खिलाफ है, जिससे समाज का एक बड़ा तबका प्रभावित होता है।

इसके बाद राहुल गांधी ने 29 अगस्त को दिल्ली में इस मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की थी।

इसके बाद राहुल गांधी ने 29 अगस्त को दिल्ली में इस मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की थी।

राहुल गांधी के खिलाफ भी दर्ज हुई FIR

‘शुद्धिकरण’ को लेकर शुरू हुआ विवाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी तक भी पहुंच गया है।

इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत श्री राम सेना धर्मार्थ सेवा न्यास से जुड़े अमित कुमार ने राहुल गांधी के खिलाफ भी हल्द्वानी में शिकायत दर्ज करवाई है।

हल्द्वानी में 31 अगस्त को दर्ज इस एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि राहुल गांधी ने धार्मिक अनुष्ठान को जातिवादी रंग देकर वाल्मीकि और अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धाराएं भी लगाई हैं।

राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी SSP दफ्तर पर जमकर प्रदर्शन किया था।

राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी SSP दफ्तर पर जमकर प्रदर्शन किया था।

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

7 सितंबर को सीएम आवास घेरेगी कांग्रेस:हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान

हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ को लेकर उत्तराखंड की सियासत लगातार गरमाती जा रही है। कांग्रेस ने अब विरोध को अगले चरण में ले जाने का ऐलान किया है। पार्टी 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की तैयारी में है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *