Headlines

रेवाड़ी में रिम पर दौड़ती रही तस्करों की गाड़ी,:पदैयावास में तीन गायें फेंककर भागे तस्कर




रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड पर गो तस्करों से तीन गाय छुड़ाने का मामला सामने आया है। गो तस्कर सुबह करीब 3 बजे गांव पदैयावास के समीप 3 गाय फेंककर फरार हो गए। घटना के दौरान तस्कर गाड़ी पेंचर होने के बाद भी गांव कोनसीवास से पदैयावास तक बिना टायर के रिम पर गाडी चलाते रहे। इस दौरान पुलिस और गोरक्षक दल की टीम पर दो बार फायरिंग भी की। मौका पाकर तस्कर फरार हो गए। कसौला थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। रात 12:30 बजे मिली थी सूचना डवाना लालपुर के ग्रामीणों ने रात 12:30 बजे पुलिस को गायों को उठाकर ले जाने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और गोरक्षक दल के सदस्य मौके पर पहुंचे। इसके बाद इलाके में तस्करों की तलाश शुरू की गई। 3 किलोमीटर तक बिना टायर के दौड़ाई गाड़ी पुलिस और गोरक्षकों को गांव कोनसीवास के पास तस्करों की गाड़ी दिखाई दी। गाड़ी को रोकने के लिए रास्ते में कांटे डाले गए, जिससे उसके टायर पंचर हो गए। इसके बावजूद तस्करों ने गाड़ी नहीं रोकी और बिना टायर के रिम पर ही उसे चलाते हुए भागने लगे। तस्कर कोनसीवास से पदैयावास तक करीब 3 किलोमीटर गाड़ी को इसी हालत में चलाते रहे। पुलिस के करीब पहुंचते ही फेंकी तीन गाय गांव पदैयावास के पास पुलिस और गोरक्षक दल की टीम तस्करों के करीब पहुंच गई। इस दौरान तस्करों ने बचाव के लिए पुलिस और गोरक्षक दल की टीम पर दो बार फायरिंग करने का दावा किया गया। इसके बावजूद टीम ने पीछा जारी रखा। पकड़े जाने के डर से तस्करों ने चलती गाड़ी से तीन गायों को नीचे फेंक दिया। टीम ने तीनों गायों को अपने कब्जे में लेकर मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी में तीन तस्कर आगे बैठे हुए थे। जबकि पीछे एक तस्कर बैठा हुआ था। पीछे बैठे युवक द्वारा फायरिंग की जा रहीं थी। गोरक्षकों को कहना है कि पिकअप गाड़ी के अलावा तस्करों के पास एक बिना नंबर की गाड़ी भी थी। पुलिस ने गाड़ी को लिया कब्जे में गायों को फेंकने के बाद तस्कर मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस ने तस्करों की गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। कसौला थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *