![]()
रेवाड़ी जिले के गांव बेरली कलां गांव से दो दिन से लापता 36 वर्षीय युवक प्रवीन का शव बुधवार सुबह गांव के जोहड़ में तैरता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर जाटूसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की मदद से शव को जोहड़ से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत जोहड़ में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। दो दिन से था घर गायब परिजनों के अनुसार प्रवीन दो दिन पहले अचानक घर से लापता हो गया था। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने जोहड़ में शव तैरता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर जाटूसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस ने मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया और जांच की। शव की पहचान प्रवीन के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में मौत के कारणों की जांच कर रही है। शव के पोस्टमार्टम के लिए शहर के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।
Source link
रेवाड़ी से जोहड़ में मिला युवक का शव,:दो दिन से घर से था लापता, जांच में जुटी पुलिस
