![]()
छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत कई जिलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को अस्पतालों और नर्सिंग होम में एक साथ छापेमारी की है। स्मार्ट कार्ड से फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतों के बाद दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में 100 से ज्यादा अस्पतालों और नर्सिंग होम में स्वास्थ्य विभाग की अलग-अलग टीमें पहुंची हैं। टीमों की ओर से अस्पतालों में स्मार्ट कार्ड से किए गए इलाज और उससे जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच के दौरान दस्तावेज और इलाज से संबंधित जानकारी भी देखी जा रही है। शिकायतों के बाद एक्शन बताया जा रहा है कि, स्मार्ट कार्ड के जरिए मरीजों के इलाज के नाम पर गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें विभाग को मिली थीं। इसके बाद अलग-अलग जिलों में टीमों को भेजकर अस्पतालों और नर्सिंग होम की जांच कराई जा रही है। कोई आधिकारिक बयान नहीं आया फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किन अस्पतालों में क्या गड़बड़ी मिली है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। खबर अपडेट की जा रही है…
Source link
CG के 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य-विभाग का छापा:स्मार्ट कार्ड से फर्जी इलाज की शिकायतें, दस्तावेज खंगाल रही अफसरों की टीम
