Headlines

नीमच में कांग्रेस नेता पर लाठी-डंडों से हमला:बरूखेड़ा में गेट निर्माण विवाद, गंभीर हालत में उदयपुर रेफर




नीमच के बरूखेड़ा में परशुराम गृह निर्माण सोसाइटी में गेट बनाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान जिला कांग्रेस नेता ओम शर्मा पर लाठी-डंडों और हथियारों से हमला किया गया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद उदयपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, सोसाइटी में नई कॉलोनी बन रही थी। गुरुवार को गेट का काम चल रहा था। ओम शर्मा वहां पहुंचे तो बालकृष्ण और राधेश्याम समेत अन्य लोगों से उनकी बहस हो गई। बहस बढ़ने पर बालकृष्ण और 6-7 लोगों ने ओम शर्मा पर हमला कर दिया। उन्हें सिर, मुंह, हाथ और शरीर के दूसरे हिस्सों में चोटें आईं। वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। घायल ओम शर्मा को जिला अस्पताल लाया गया। उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें उदयपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *