![]()
पंचकूला के खेड़ी गांव के पास देर रात एक सड़क हादसा हुआ। यहां गत्ते से लदा एक ट्रक खराब हो गया था, जिसे पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। यह ट्रक पंजाब के डेरा बस्सी से हिमाचल के काला अंब जा रहा था। खेड़ी पेट्रोल पंप के पास खराब होने पर ड्राइवर नीचे उतरकर खराबी देख रहा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बड़े हादसे का डर था। लेकिन, गत्ते से लदे ट्रक का हैंडब्रेक नहीं लगा था। टक्कर लगते ही ट्रक आगे खिसककर सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गया। इससे ड्राइवर टायरों की चपेट में आने से बच गया। पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक का ड्राइवर भी सुरक्षित रहा। हादसे में दोनों ट्रकों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन दोनों ड्राइवरों की जान बच गई।
Source link
पंचकूला में खराब ट्रक को दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर:ड्राइवर टायरों की चपेट में आने से बचा, दोनों सुरक्षित बचे
