![]()
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट मामले में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को समन जारी किया है। उन्हें 19 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित ED कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। मामला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित विवादित वायरल वीडियो की फोरेंसिक और साइबर जांच रिपोर्ट तैयार करने में कथित गड़बड़ी से जुड़ा है। पंजाब पुलिस की ओर से तैयार करवाई गई रिपोर्ट में वायरल वीडियो को AI जनरेटेड बताया गया था। गुरुग्राम पुलिस इस मामले में पहले ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फर्जी रिपोर्ट तैयार कराने के आरोप जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि स्वप्न शर्मा ने गुरुग्राम में कुछ विशेषज्ञों से मुलाकात की थी, ताकि CM भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो को AI जनरेटेड बताने वाली फोरेंसिक और साइबर विश्लेषण रिपोर्ट तैयार कराई जा सके। हालांकि, यह आरोप हैं और मामले में संबंधित पक्षों का जवाब सामने आना बाकी है। जून में वायरल हुआ था वीडियो जून में सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें भगवंत मान को सिख गुरुओं की तस्वीरों पर शराब छिड़कते हुए दिखाए जाने का दावा किया गया था। विवाद बढ़ने के बाद भगवंत मान अकाल तख्त के समक्ष पेश हुए थे। उन्होंने वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को खुद होने से इनकार करते हुए इसे AI से तैयार किया गया वीडियो बताया था। फर्जी रिपोर्ट के आरोप में 2 गिरफ्तार इस मामले में गुरुग्राम पुलिस ने कथित तौर पर फर्जी फोरेंसिक और साइबर विश्लेषण रिपोर्ट तैयार करने की साजिश के आरोप में अरुण मेहरचंदू (25) और अंकित (25) को गिरफ्तार किया था। इसके बाद एक और वीडियो सामने आया, जिसमें कथित तौर पर स्वप्न शर्मा गुरुग्राम में दो लोगों के साथ बैठे दिखाई दिए। विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने के लिए समझौता किया गया था। इन आरोपों की पुष्टि होना अभी बाकी है। CM के वीडियो से जुड़ा पूरा मामला क्या है, जानिए पंजाब CM भगवंत मान से जुड़ा यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक बेहद संवेदनशील वीडियो से शुरू हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति को सिख गुरुओं की तस्वीरों पर शराब के छींटे मारते और आपत्तिजनक व्यवहार करते दिखाया गया था। वीडियों में दिखने वाला व्यक्ति कथित तौर पर CM मान जैसा लग रहा था। इस घटना के कारण सिख समुदाय में भारी रोष पैदा हो गया। इसके बाद, सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त साहिब ने हस्तक्षेप किया और वीडियो की जांच के बाद भगवंत मान को गुरु दोखी (गुरु का गद्दार) और खालसा पंथ विरोधी घोषित कर दिया। CM भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) का पक्ष है कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी, एडिटेड या AI-जनरेटेड है, जिसे कनाडा के एक NRI ने उनका मास्क या चेहरा इस्तेमाल कर उन्हें धार्मिक और राजनीतिक रूप से बदनाम करने के लिए फैलाया था। पूरे मामले की सिलसिलेवार टाइमलाइन पढ़िए ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… गुरुग्राम में पंजाब CM पर सीक्रेट मीटिंग का VIDEO:फाइव स्टार होटल में फर्जी रिपोर्ट की डील, बिल सामने आए; मान बोले-भाजपा ने लैब वालों को धमकाया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वायरल वीडियो को लेकर चल रहे विवाद में नए खुलासे हुए। गुरुग्राम के एक फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज और वॉट्सएप चैट सामने आई। दावा है कि होटल में पंजाब के अफसरों के साथ 16 जून को एक सीक्रेट मीटिंग हुई, जिसमें मान से जुड़े वीडियो को डीपफेक बताने वाली रिपोर्ट पर चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को ED ने समन भेजा:CM मान की कथित VIDEO की रिपोर्ट से जुड़ा मामला, गुरुग्राम होटल के फुटेज वायरल हुए थे
