Headlines

रोहतक में टैक्सी ड्राइवरों के बीच झगड़ा:सवारियों को लेकर हुई गाली गलौच, डायल 112 ने पहुंचकर सुलझाया विवाद




रोहतक के दिल्ली बाईपास पर सवारियों को लेकर दो टैक्सी ड्राइवरों के बीच झगड़ा हो गया। टैक्सी ड्राइवर ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुला लिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को सुलझाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक टैक्सी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। टैक्सी ड्राइवर भूषण ने बताया कि वह दिल्ली से सप्ताह में एक बार रोहतक आता है और दिल्ली बाईपास से सवारी लेकर दिल्ली जाता है। हर बार प्राइवेट गाड़ी वाले उसके साथ झगड़ा करते है। कभी गाड़ी को आग लगाने की तो कभी जान से मारने की धमकी देते हैं। तीसरी बार उसके साथ ऐसा हुआ है। सफेद नंबर प्लेट में कौन चलवा रही टैक्सी
भूषण ने बताया कि वह टैक्सी चलाते हैं और उसकी गाड़ी पर पीली नंबर प्लेट है। लेकिन दिल्ली बाईपास पर सफेद नंबर की गाड़ी खड़ी होती है, जो टैक्सी के रूप में प्रयोग की जा रही है। किसकी अथॉरिटी से सफेद नंबर प्लेट की गाड़ियों को टैक्सी के रूप में चलवाया जा रहा है। डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया
भूषण ने बताया कि सफेद नंबर प्लेट की गाड़ियों को क्या आरटीओ ने टैक्सी के रूप में चलाने की अथॉरिटी दे रखी है। झगड़ा होने के बाद डायल 112 पर कॉल करके सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने आकर झगड़ा को सुलझाया है। पर्सनल गाड़ी वाले सवारियों को लेकर टैक्सी वालों के साथ अक्सर गाली गलौच व गुंडागर्दी करते है। झगड़ा करने वाला आरोपी मौके से हुआ फरार
डायल 112 में मौजूद पुलिसकर्मी श्रीभगवान ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली कि दो गाड़ी वालों के बीच दिल्ली बाईपास पर सवारियों को लेकर झगड़ा हो रहा है। पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची, जहां टैक्सी ड्राइवर उन्हें मिला। पुलिस ने टैक्सी वालों को समझाया कि गाड़ी रोक कर ट्रैफिक को बाधित ना करें। पुलिसकर्मी ने बताया कि यह बस स्टॉप है, यहां गाड़ी खड़ी नहीं कर सकते। सवारियां मिलती हैं तो लेकर चले जाए। इस दौरान एक टैक्सी ड्राइवर मौके से भाग गया। शिकायत करने वाले टैक्सी ड्राइवर भूषण को बोला है कि अगर दोबारा कोई झगड़ा करे या परेशान करे तो संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा देना।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *