Headlines

6 नशा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद:लुधियाना ग्रामीण पुलिस का अभियान, बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक भी मिली




लुधियाना (ग्रामीण) पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 किलो 24 ग्राम हेरोइन और एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और वित्तीय संपत्तियों की जांच कर रही है। डीएसपी संधू ने कहा कि तस्करी से अर्जित की गई आरोपियों की संपत्तियों की भी कानूनी तौर पर जांच की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे नशे का कारोबार करने वालों की जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। पहला मामला: 510 ग्राम हेरोइन के साथ 4 गिरफ्तार एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता के निर्देशों पर चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत 9 अक्टूबर को इंस्पेक्टर किरनदीप कौर की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने पहले सोनू सिंह (निवासी मोगा) और जसवीर सिंह (निवासी होशियारपुर) को 510 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों काबू किया। इसके बाद उनसे की गई शुरुआती पूछताछ के आधार पर मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों—सुच्चा सिंह (निवासी तरनतारन) और सुखी (निवासी मोगा) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा मामला: बिना नंबर की बाइक से हेरोइन सप्लाई करने जा रहे 2 धरे गए वहीं 10 अक्टूबर को दूसरे मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई जसपाल सिंह की पुलिस टीम ने दो संदिग्धों—तरनप्रीत सिंह और सचिन (दोनों निवासी होशियारपुर) को काबू किया। आरोपियों के पास से 514 ग्राम हेरोइन और एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई। शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी मोटरसाइकिल के जरिए इलाके में नशे की खेप सप्लाई करने जा रहे थे। संपत्ति की होगी जांच, पुलिस ने जनता से मांगी मदद मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी करण सिंह संधू ने बताया कि सभी छह आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नशा कहां से लाते थे और आगे किसे सप्लाई करने वाले थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *