![]()
रोहतक की विश्वकर्मा शिक्षण संस्था के प्रधान व गवर्निंग बॉडी का चुनाव कल यानि 4 अक्टूबर को विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल में करवाया जाएगा। चुनाव में 120 कॉलेजियम के सदस्य अपने वोट का प्रयोग करते हुए नए प्रधान का चुनाव करेंगे। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होंगी, जिसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि संस्था के 3266 मतदाता है और 120 कॉलेजियम बनाए गए है। कॉलेजियम के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से पूरे करवाए गए, जिसके बाद अब प्रधान पद सहित गवर्निंग बॉडी के चुनाव कल करवाए जाएंगे। चुनाव मैदान में तीन पैनल है, जो अपनी दावेदारी पेश कर रहे है। सुबह 9 बजे से शुरू होगी वोटिंग
विश्वकर्मा पब्लिक स्कूल में सुबह 9 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 120 कॉलेजिम के सदस्य अपना वोट डालने के लिए बूथ केंद्र पर पहुंचेंगे और बैलेट पेपर पर स्टेम्प लगाते हुए वोट डालेंगे। वहीं, चुनाव में उतरे उम्मीदवार अपने हक में वोट डालने के लिए मतदाताओं से अपील कर रहे है। पुलिस की रहेगी कड़ी व्यवस्था
चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा को देखते हुए पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शिवाजी कॉलोनी थाना से पुलिस टीम सुबह ही मतदान केंद्र पर पहुंच जाएगी और व्यवस्था को संभाल लेगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी चुनाव के दौरान न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई। इन तीन पैनलों के बीच होगी टक्कर
विश्वकर्मा शिक्षण संस्था में प्रधान पद व गवर्निंग बॉडी के लिए तीन पैनल बनाए गए है, जिनमें प्रधान पद के लिए विरेंद्र सिंह, उपप्रधान अभिमन्यु, सचिव उमेश शर्मा, उप सचिव सुशील व खजांची सुबे सिंह पहले पैनल के तौर पर चुनाव में उतरे हैं। वहीं दूसरे पैनल में सज्जन कुमार प्रधान, सुरेश कुमार उपप्रधान, अमित गौतम सचिव, दिलबाग उप सचिव, राजकुमार खजांची पद पर चुनाव लडेंगे। तीसरे पैनल में देवेंद्र भोला प्रधान, अशोक कुमार उपप्रधान, धर्मबीर सचिव, सुनील दत्त उप सचिव व धर्मपाल खजांची का चुनाव लड़ रहे हैं।
Source link
रोहतक विश्वकर्मा शिक्षण संस्था के प्रधान का कल होगा फैसला:120 कॉलेजियम के सदस्य डालेंगे वोट, शाम को घोषित किया जाएगा परिणाम
