Headlines

लखनऊ में हरियाली तीज पर्व का आयोजन:सनातनी मातृशक्ति ने उत्साह से मनाया महापर्व




लखनऊ में शुक्रवार को हरियाली तीज का पर्व सनातनी महिलाओं ने महापर्व के रूप में मनाया। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से चिनहट स्थित सनातन धाम लॉन में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से करीब 2,500 महिलाओं ने भाग लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण भगवान शिव का महादरबार और झूला उत्सव रहा। महिलाओं ने सावन के झूलों का आनंद लिया। कार्यक्रम में समाजसेवा से जुड़ी कर्मठ महिलाओं को हरियाली पर्व के प्रतीक के रूप में सनातनी हरा पटका भेंट कर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री डॉ. योगेश तिवारी ने भी इन महिलाओं को सम्मानित किया। भगवान शिव के प्रति अटूट प्रेम का प्रतीक ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल ने कहा कि तीज केवल फैशन और ग्लैमर का पर्व नहीं है, बल्कि यह माता पार्वती की तपस्या, भगवान शिव के प्रति उनकी निष्ठा और अटूट प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने सनातनी महिलाओं से इस पर्व को इसी पवित्र भाव के साथ मनाने का आग्रह किया। यह दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से डमरू नाद किया और हाथों में दीपक लेकर दीप प्रज्ज्वलित किए। सनातन धाम परिसर का यह दृश्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सपना गोयल ने समिति के लक्ष्यों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य भारत को पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ मंगलवार और शनिवार को मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन किया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *