![]()
श्रावण महीने के तीसरे सोमवार को पाली शहर सहित जिले भर के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ नजर आई। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। शहर के सोमनाथ महादेव, लखोटिया महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। यहां कोई शिवलिंग पर जलाभिषेक करता नजर आया तो कोई भगवान शिव की प्रतिमा के सामने बैठकर जाप करता नजर आया। सोमनाथ महादेव और लखोटिया महादेव मंदिर में शिवलिंग का फूलों से विशेष शृंगार किया गया। मंदिरों में विशेष सजावट की गई। भगवान शिव के मंदिरों में सुबह से ही हर-हर महादेव के जयघोष सुनाई दिए। मंदिरों में हुई विशेष पूजा पाली शहर के पंचमुखी महादेव, निहालेश्वर महादेव, मंडलेश्वर महादेव, पातालेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव तथा बापू नगर, इन्दिरा कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड, गांधी नगर, राणावास के बिलकेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का विधि-विधान से पूजन कर परिवार की खुशहाली की कामना की। दर्शन के लिए लगी कतारें श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के मंदिरों में रुद्राष्टाध्यायी के श्लोकों का उच्चारण कर शीश नवाया। शाम को कई शिव मंदिरों में भजन संध्या का आयोजन होगा। जिले के सादड़ी के निकट स्थित प्रसिद्ध परशुराम महादेव मंदिर व सांडेराव के निकट स्थित निंबों का नाथ महादेव मंदिर में भी श्रावण के तीसरे सोमवार को भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार रही।
Source link
लाखोटिया महादेव को फूलों से सजाया:मंदिर में किए रुद्राष्टाध्यायी के श्लोक के जाप
