Headlines

लातेहार के बरवाडीह बस स्टैंड की गुमटी में लगी आग:देर रात लगी आग से मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान राख, 2 लाख का नुकसान




लातेहार जिले के बरवाडीह बस स्टैंड में शुक्रवार देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच एक गुमटी में आग लग गई। इस घटना में दुकानदार उमेश प्रसाद का करीब दो लाख रुपये से ज्यादा का सामान जलकर राख हो गया। आग से दुकान में रखे मोबाइल, चार्जर, केबल, मोबाइल एसेसरीज, कंप्यूटर सेट, डी-फ्रीजर, फ्रिज-काउंटर और ठंडे पेय पदार्थ समेत कई सामान पूरी तरह जल गए। उमेश प्रसाद ने बताया कि वे रोज की तरह शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात गश्ती वाहन को गुमटी में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे। आग लगाए जाने की आशंका दुकानदार उमेश प्रसाद ने आग लगाए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि गुमटी के ऊपर लगा सीमेंट का एल्बेस्टर टूटा हुआ मिला है। उन्होंने किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया, लेकिन अज्ञात लोगों के खिलाफ बरवाडीह थाने में आवेदन देने की बात कही है। उमेश ने बताया कि इसी दुकान से उनके परिवार का गुजारा चलता था। उन्होंने प्रशासन से घटना की जांच कर दोषियों का पता लगाने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने कहा कि दुकान में आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। शनिवार सुबह मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के बेटे और यूथ कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, व्यावसायिक समिति अध्यक्ष दीपक राज समेत अन्य लोग दुकान पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना पर दुख जताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *