![]()
जालंधर के कंपनी बाग चौक (श्रीराम चौक) में शनिवार को भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के रोष प्रदर्शन के दौरान उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाते हुए पार्टी का अपना झंडा भी आग की चपेट में आ गया। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में कुछ कार्यकर्ता पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाते नजर आए। कांग्रेस की ओर से केंद्र सरकार की नीतियों और यूपीआई (UPI) पर टैक्स बढ़ाने के फैसले के विरोध में प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इसमें कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं शहरी प्रधान राजिंदर बेरी, पार्षद शैरी चड्ढा समेत कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। पुतला संभालते समय झंडा भी आग की चपेट में प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले का दहन किया। इसी दौरान पुतले को संभालने की कोशिश में कांग्रेस का झंडा भी आग की लपटों में आ गया और जल गया। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्थिति संभालने की कोशिश की। केंद्र के खिलाफ आए, पंजाब सरकार के नारे लगे प्रदर्शन का दूसरा पहलू भी चर्चा में रहा। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जुटे कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के दौरान पंजाब सरकार के विरोध में नारे सुनाई दिए। इससे प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति बन गई।
Source link
जालंधर में कांग्रेस वर्करों ने अपनी पार्टी का झंडा जलाया:PM का पुतला फूंकने पहुंचे; केंद्र की जगह पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी
