Headlines

लातेहार में दो बाइक की टक्कर, दो की मौत:तीन गंभीर रूप से घायल, रांची रिम्स रेफर; गणेशपुर हाई स्कूल के पास हुआ हादसा




लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गणेशपुर हाई स्कूल के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ। मृतकों की पहचान हजारीबाग के केरेडारी निवासी महावीर गंझू (32) और चतरा के टंडवा सिमरटांड निवासी पंकज उरांव (23) के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायलों में चतरा के टंडवा बगलता निवासी सविता देवी (35), बालूमाथ के गोलीटांड निवासी फूलमती (13) और चतरा के टंडवा सिमरटांड निवासी संजय उरांव (21) शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है। गणेशपुर के पास आमने-सामने टकरा गई बाइक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महावीर गंझू अपनी बाइक पर दो अन्य लोगों के साथ अपने ससुराल गोलीटांड से आ रहे थे। इसी दौरान गणेशपुर से बालूमाथ की ओर आ रही दूसरी बाइक, जिस पर संजय उरांव और पंकज उरांव सवार थे, बगौता गणेशपुर के पास आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही स्नेह फाउंडेशन के शशि भूषण और संस्था के सदस्य सीसीएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉ. अलीशा टोप्पो और डॉ. खुशबू ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। बालूमाथ पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *