Headlines

लाहौर HC में सरबजीत-नासिर के खिलाफ गवाही:पहली पत्नी बोली- वीजा मिलने के पहले से दोनों के बीच अवैध संबंध, न्यूड वीडियो कॉल करते थे




पंजाब के कपूरथला से पाकिस्तान गई सरबजीत कौर के मुस्लिम पति नासिर हुसैन की पहली पत्नी सायमा हुसैन ने मंगलवार को लाहौर की फैमिली कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाया। सायमा ने नासिर और सरबजीत कौर के खिलाफ बयान में आरोप लगाया कि पाकिस्तान आने से पहले दोनों के बीच अश्लील वीडियो कॉल होती थीं। उन्होंने कहा कि यात्रा वीजा मिलने से पहले ही दोनों के बीच संबंध थे। सायमा ने अपने बयान में नासिर और सरबजीत के निकाह को धोखाधड़ी और गलत तथ्यों पर आधारित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि निकाहनामा के कॉलम 21 में नासिर ने दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी की अनुमति मिलने की बात लिखी है, जबकि उन्होंने ऐसी कोई अनुमति नहीं दी थी। सायमा ने कोर्ट से नासिर को बुलाकर दूसरी शादी की अनुमति और आर्बिट्रेशन काउंसिल की प्रक्रिया से जुड़े सबूत पेश करने के निर्देश देने की मांग की। उन्होंने नासिर के खिलाफ एक साल की सजा और जुर्माने की मांग भी की है। उनके वकील अली चंगेजी संधू के अनुसार, पाकिस्तान के मुस्लिम फैमिली लॉज ऑर्डिनेंस, 1961 की धारा 6(5) के तहत दूसरी शादी के लिए आर्बिट्रेशन काउंसिल की अनुमति जरूरी है। वकील ने दावा किया कि बिना अनुमति दूसरी शादी करने पर एक साल तक की सजा और 5 लाख पाकिस्तानी रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। सायमा और भाई नदीम ने कोर्ट में गवाही दी सायमा हुसैन और उनके भाई मुहम्मद नदीम ने नासिर हुसैन के खिलाफ गवाह के तौर पर कोर्ट में अपने बयान दर्ज करवाए हैं। सायमा ने आरोप लगाया कि सरबजीत ने नासिर के साथ मिलकर उनके घर पर कब्जा कर लिया और उन्हें चार बच्चों के साथ घर से बाहर कर दिया। उन्होंने बच्चों के गुजारा भत्ते और रहने की व्यवस्था की मांग की है। वकील अली चंगेजी संधू सायमा हुसैन के अलावा सरबजीत कौर के भारतीय पति करनैल सिंह और पाकिस्तान के पूर्व अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री महेंद्र पाल सिंह की ओर से भी पैरवी कर रहे हैं। सरबजीत कौर को पाकिस्तान से निर्वासित किए जाने से जुड़ी याचिका भी लाहौर हाईकोर्ट में लंबित है। गौरतलब है कि नासिर हुसैन को पहले ही कोर्ट की ओर से नोटिस जारी हो चुका है। 15 सितंबर की सुनवाई में सायमा ने अश्लील वीडियो कॉल, निकाह से पहले के संबंधों और दूसरी शादी की अनुमति से जुड़े आरोपों पर अपना बयान दर्ज करवाया। अब इस मामले में 6 अक्टूबर को सुनवाई होगी। कोर्ट ने उसी दिन नासिर को पेश होने के आदेश दिए हैं। सरबजीत कौर मामले में अब तक क्या-क्या हुआ?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *