Headlines

लुधियाना के चौकीमान स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला:बाजू पर 'राजू' लिखा है, नेपाली मूल का लग रहा व्यक्ति, पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया




जगराओं के चौकीमान रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब प्लेटफॉर्म पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस (GRP) ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए सहायक उप-निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर से फोन पर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है और उसका हुलिया देखने में नेपाली मूल का प्रतीत होता है। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक की जेब या कपड़ों से ऐसा कोई भी पहचान पत्र, दस्तावेज या मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। हालांकि, मृतक की बाजू पर ‘राजू’ लिखा हुआ है। 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवाया शव फिलहाल मौत के असली कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस द्वारा आसपास के गांवों और लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एएसआई प्रकाश सिंह ने बताया कि यदि तय 72 घंटों के भीतर मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाती है या कोई वारिस सामने नहीं आता, तो पुलिस नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का अंतिम संस्कार करवाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *