![]()
लुधियाना की अति सुरक्षित मानी जाने वाली लुधियाना सेंट्रल जेल में एक बार फिर से बाहर से प्रतिबंधित सामान फेंके जाने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन की मुस्तैदी से जेल के अंदर गश्त के दौरान अधिकारियों को दो संदिग्ध पैकेट मिले हैं, जिनमें मोबाइल फोन से लेकर नशा करने वाले पाइप तक भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री शामिल है। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस और प्रिजन एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस थाना डिवीजन नंबर 07 में दर्ज एफआईआर के अनुसार, यह कार्रवाई लुधियाना सेंट्रल जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखपाल सिंह की शिकायत पर की गई है।
उन्होंने पुलिस को लिखे पत्र में बताया कि 27 और 28 जुलाई की दरमियानी रात को जेल परिसर में रूटीन गश्त की जा रही थी। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों को जेल की दीवार के पार से फेंके गए दो संदिग्ध पैकेट मिले। यह सामान हुआ बरामद जब जेल अधिकारियों ने इन पैकेटों को खोला तो उनमें से भारी मात्रा में ऐसा सामान मिला जिसे जेल के अंदर ले जाना सख्त मना है पहले पैकेट में: 2 कीपैड मोबाइल फोन, 2 डेटा केबल और 15 तंबाकू की पुड़िया। दूसरे पैकेट में: काले रंग के 45 नारकोटिक पाइप (नशे का सेवन करने के लिए इस्तेमाल होने वाले)। आरोपी फौजी पर मामला दर्ज जेल प्रशासन की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि ये पैकेट लुधियाना के ही रहने वाले फौजी नाम के किसी व्यक्ति द्वारा जेल की दीवार के बाहर से अंदर फेंके गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी फौजी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20-61-85 और प्रिजन एक्ट की धारा 42, 45, 52-A(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की तफ्तीश एएसआई (ASI) दिनेश कुमार को सौंप दी गई है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जेल के अंदर यह खेप किस कैदी के लिए भेजी गई थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
Source link
लुधियाना जेल में फिर पहुंचा प्रतिबंधित सामान:दीवार के बाहर से फेंके गए मोबाइल और नशे के पाइप,फौजी' पर FIR
