![]()
लुधियाना में हुए प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में रोज नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।गोलियां मारकर और फिर तेजधार हथियारों से काटकर की गई इस हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। अब इस मामले में मृतक के पिता का बेहद भावुक बयां करने वाला बियान दिया है कैमरे पर पिता ने सीधा आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या कोई अचानक हुआ झगड़ा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। इसके लिए खास तौर पर अमृतसर से सुपारी देकर ऐसे शूटर बुलाए गए थे,जो पहले ही 5 मर्डर कर चुके हैं। पिता का खुलासा: घर पर खाना खिलाया और बेटे को मारने भेज दिया पिता ने अपने जवान बेटे को खोने के दर्द के साथ कैमरे पर जो बातें बताईं, वो पुलिस इन्वेस्टिगेशन को एक नया एंगल देने वाली हैं: अमृतसर से आए थे पेशेवर शूटर: पिता ने कहा,हमारा किसी से कोई जाती झगड़ा या दुश्मनी नहीं थी। जिन लोगों ने मेरे बच्चे पर हमला किया वो लोकल नहीं थे। उन्हें खास अमृतसर से सुपारी देकर सिर्फ मेरे बच्चे को मारने के लिए बुलाया गया था। पहले कर चुके हैं 5 कत्ल: सबसे बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पिता ने बताया,ये कोई आम बदमाश नहीं हैं। इन शूटर्स ने अमृतसर में पहले ही 5 कत्ल किए हुए हैं। वहां की पुलिस इन्हें पकड़ नहीं पाई, और अब लुधियाना आकर इन्होंने मेरे बेटे का छठा कत्ल कर दिया। राजीनामे और प्रधान पद का विवाद: विवाद की असली वजह बताते हुए पिता ने कहा कि इस पूरी साजिश की जड़ एक राजीनामे का विवाद था। दूसरी पार्टी लगातार राजीनामा करवाने का दबाव बना रही थी राजीनामा ना होने के चलते खुन्नस में यह हत्या की गई। हमले में एक साथी ने दिया साथ: पिता ने बताया कि जब शूटर गोलियां चला रहे थे, तो वहां मौजूद उनके एक साथी (दोस्त ) ने उनका मुकाबला करने की कोशिश की, लेकिन शूटर्स उसके पीछे भी गोलियां चलाते हुए भागे। किस्मत से उसकी जान बच गई सिलसिलेवार समझिए: पहले दिन से लेकर धरने तक, कब क्या-क्या हुआ इस पूरे हत्याकांड और उसके बाद मचे बवाल को समझने के लिए मामले को शुरुआत से जाने : वारदात का दिन : लुधियाना में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर हमलावरों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पहले ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। जब वह गिर गया, तो उस पर तेजधार हथियारों से बेरहमी से कई वार किए गए। पुलिस की एंट्री और FIR: मामले की भनक लगते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिवार के बयानों और सीसीटीवी/शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की नामजद FIR दर्ज कर ली। सड़कों पर उतरा लोगों का गुस्सा : इस क्रूर हत्या के बाद परिवार और इलाके के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इंसाफ की मांग और कातिलों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर भारी भीड़ ने जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। करीब 7 घंटे तक यह जाम लगा रहा, जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। 2 दिन का अल्टीमेटम और धरना खत्म: हाईवे जाम के दौरान पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिवार को शांत करने की काफी कोशिश की। लंबी बातचीत और जद्दोजहद के बाद, परिवार ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2 दिन (48 घंटे) का अल्टीमेटम दिया है। पुलिस के आश्वासन के बाद परिवार ने हाईवे से अपना धरना खत्म कर दिया। हालांकि, परिवार का साफ कहना है कि अगर 2 दिन में कातिल नहीं पकड़े गए,तो वे फिर शव के साथ सड़कों पर उतरेंगे। पुलिस अब पिता के इस नए अमृतसर कनेक्शन वाले बयान की बारीकी से जांच कर रही है। देखना होगा कि 2 दिन के इस अल्टीमेटम में पुलिस इन खूंखार शूटर्स तक पहुंच पाती है या नहीं।
Source link
लुधियाना प्रॉपर्टी डीलर मर्डर का नया खुलासा:पिता बोले अमृतसर से बुलाए गए थे शूटर हत्यारों ने अमृतसर में 5 मर्डर किए
