Headlines

लुधियाना-बिजली की रेड के शक में पड़ोसियों में खूनी झड़प:घर पर बरसाए ईंट-पत्थर, गेट पर तेजधार हथियारों से हमला; CCTV में कैद




लुधियाना के थाना जमालपुर के अंतर्गत आते जे.पी. एनक्लेव इलाके में बिजली चोरी की रेड की रंजिश को लेकर पड़ोसियों के बीच तीखी झड़प और हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग की कार्रवाई का शक जताते हुए पड़ोसियों ने उनके घर पर ईंट-पत्थर बरसाए और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। बिजली चोरी की रेड से शुरू हुआ विवाद पीड़ित महिला नीतू कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले उनके मोहल्ले में बिजली विभाग की टीम ने अचानक रेड की थी। इस दौरान बिजली चोरी करने वाले कुछ लोगों पर विभागीय कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई के बाद से ही कुछ पड़ोसी इस बात को लेकर रंजिश रखने लगे थे कि बिजली विभाग को यह शिकायत नीतू कपूर के पिता ने की थी। सुबह गाली-गलौज के बाद घर पर बोला धावा नीतू कपूर के अनुसार, रविवार सुबह पड़ोसियों ने उनके और उनके परिवार के साथ बेवजह गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया, तो हमलावर उग्र हो गए और उन्होंने नीतू कपूर के घर पर ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इतने में ही मन नहीं भरा तो हमलावरों ने घर के मुख्य गेट पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर हमला किया। CCTV फुटेज आई सामने, जांच में जुटी पुलिस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर विवाद करते हुए और घर के गेट पर हथियारों से हमला करते साफ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर पुलिस ने मौके का जायजा लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *