![]()
इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, इटखोरी के नए भवन निर्माण कीशनिवार को विधिवत शुरुआत हुई।भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम वैदिकमंत्रोच्चारण के बीच संपन्न हुआ।भाजपा जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंहने मुख्य अनुष्ठान कर शिलान्यासकिया। पंडित अमोद पांडेय नेविधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई।करीब 3 करोड़ रुपए की लागत सेविद्यालय का नया भवन बनायाजाएगा।इस मौके पर मृत्युंजय सिंह ने कहाकि बेटियों को गुणवत्तापूर्ण औरसुरक्षित शिक्षा उपलब्ध करानासरकार की प्राथमिकता है। उन्होंनेकहा कि विद्यालय का पुराना भवनजर्जर हो चुका था, जिससे छात्राओंको पठन-पाठन में परेशानी होती थी।नए भवन के निर्माण से 500 सेअधिक छात्राओं को बेहतर शैक्षणिकवातावरण मिलेगा। उन्होंने निर्माणकार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यानरखने और निर्धारित समय पर भवनपूरा करने को कहा।प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारीकैलाशपति पातर ने बताया कि भवनका निर्माण शिक्षा विभाग की योजनाके तहत किया जा रहा है। नए भवनमें आधुनिक कक्षा-कक्ष, विज्ञानप्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष,पुस्तकालय, प्रधानाध्यापक कक्ष औरछात्राओं के लिए अलग शौचालयपरिसर सहित आवश्यक सुविधाएंउपलब्ध होंगी। विद्यालय प्रबंधनसमिति की अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी नेकहा कि परियोजना बालिका उच्चविद्यालय क्षेत्र की बालिकाओं केलिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। नएभवन के निर्माण से छात्राओं कोबेहतर सुविधाएं मिलेंगी औरअभिभावकों में भी खुशी है। इससेविद्यालय में नामांकन बढ़ने कीउम्मीद है। प्रधानाध्यापक विनीतकुमार ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों,शिक्षकों, छात्राओं, एसएमसी सदस्योंऔर ग्रामीणों का आभार जताया। भूमिपूजन कार्यक्रम में विद्यालय केशिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्राओं, समितिके सदस्यों सहित बड़ी संख्या मेंग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंतमें श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों केबीच प्रसाद का वितरण किया गया।
Source link
परियोजना बालिका स्कूल भवन का भूमिपूजन,बेटियों की शिक्षा को मिलेगा आधार
