Headlines

लुधियाना में आज 'एक शाम शिव के नाम:दरेसी मैदान में कैलाश खेर गाएंगे भजन; AAP सरकार करवा रही आयोजन, मौजूद रहेगी लीडरशिप




लुधियाना के ऐतिहासिक रामलीला मैदान दरेसी में आज (14 अगस्त) शाम 6:30 बजे ‘एक शाम शिव के नाम’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह महाआयोजन आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की ओर से करवाया जा रहा है, जिसमें पार्टी की सीनियर लीडरशिप विशेष रूप से मौजूद रहेगी। इस धार्मिक कार्यक्रम में मशहूर गायक कैलाश खेर अपने शिव भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। कार्यक्रम में शिवभक्तों की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए लुधियाना पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसीपी ट्रैफिक (लुधियाना) जतिन बंसल ने शहरवासियों और राहगीरों की सुविधा के लिए एक विस्तृत ट्रैफिक और पार्किंग एडवाइजरी जारी की है।
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी की मुख्य बातें: नो व्हीकल जोन: दरेसी ग्राउंड के आसपास के कुछ चिह्नित इलाकों को ‘नो व्हीकल जोन’ बनाया गया है, ताकि आयोजन स्थल के पास अनावश्यक भीड़भाड़ न हो। पार्किंग व्यवस्था: कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए दोपहिया (2-wheelers) और चार पहिया (4-wheelers) वाहनों के लिए अलग-अलग डेजिग्नेटेड पार्किंग बनाई गई है। पुलिस ने अपील की है कि लोग पार्किंग मैप के अनुसार निर्धारित स्पॉट पर ही अपने वाहन खड़े करें। रूट डायवर्जन: शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भारी वाहनों को जालंधर बाईपास और विश्वकर्मा चौक से डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह डायवर्जन इसलिए किया गया है ताकि आम राहगीरों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। लुधियाना पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *