लुधियाना में करवाई फर्जी ट्रांसफर डीड:इंतकाल कराकर टाटा कैपिटल में गिरवी रखी जमीन, 10 करोड़ का लिया लोन




लुधियाना में संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार कर करीब 10 करोड़ रुपए का लोन हासिल करने के आरोप में थाना साहनेवाल पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि शिकायतकर्ता की संपत्ति फर्जी ट्रांसफर डीड के जरिए आरोपी की पत्नी के नाम कराकर बैंकिंग/फाइनेंस कंपनी से भारी भरकम कर्ज लिया गया। पुलिस के अनुसार यह मामला शिकायत संख्या PGD No. 646161/645570, 22 अगस्त 2025 पर हुई जांच के बाद दर्ज किया गया। कविता गुप्ता के नाम ट्रांसफर करवाई संपत्ति शिकायतकर्ता नैंसी जिंदल निवासी शास्त्री नगर, सेक्टर-4 सी, मंडी गोबिंदगढ़ (जिला फतेहगढ़ साहिब) ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपियों ने आपस में साजिश रचकर उनकी संपत्ति के संबंध में फर्जी ट्रांसफर डीड तैयार करवाई। इसके बाद उक्त संपत्ति को आरोपी कविता गुप्ता के नाम ट्रांसफर कर दिया गया। 10 करोड़ रुपए का लिया ऋण शिकायत के अनुसार आरोपियों ने इसके बाद इंतकाल नंबर 18069, 9 फरवरी 2022 भी स्वीकृत करवा लिया। आरोप है कि इसी संपत्ति को टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के पास गिरवी रखकर करीब 10 करोड़ रुपए का ऋण प्राप्त कर लिया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस पूरी कार्रवाई के जरिए उनके साथ धोखाधड़ी की गई। जांच पूरी होने के बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान संजीव कुमार निवासी जनपथ एस्टेट लिमिटेड, सिधवां; हेमंत कुमार शर्मा निवासी न्यू कुंदनपुरी, सिविल लाइंस, संजीव कौशल निवासी सनव्यू एन्क्लेव, ईयाली कलां तथा कविता गुप्ता निवासी जनपथ एस्टेट लिमिटेड, सिधवां, के रूप में हुई है। थाना साहनेवाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 467, 468, 471 (जालसाजी एवं फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल) तथा 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में दस्तावेजों की जांच के साथ-साथ आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *