Headlines

लुधियाना में खुलेआम टीके लगाने का VIDEO:पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- मान सरकार की पोल खुली; सांसद भज्जी बोले- पेड ट्रोलर्स फिर राजस्थान की बता देंगे




लुधियाना के जगराओं पुल के नीचे 4 युवकों के सरेआम नशे के इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक युवक दूसरे को इंजेक्शन लगाता नजर आ रहा है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने यह वीडियो सोशल मीडिया (X) पर शेयर किया है। वीडियो में CM भगवंत मान के भाषण के अंश भी इस्तेमाल किए गए हैं, जिसमें वे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर बात कर रहे हैं। बिट्‌टू ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ लिखा- पंजाब को नशामुक्त बनाने के सरकार के बड़े-बड़े दावे जमीनी स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। इसके बाद AAP छोड़कर BJP में गए राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने भी इसे री-ट्वीट करते हुए सरकार पर तंज कसा। उन्होंने लिखा- क्या जगराओं पुल भी राजस्थान में है, पेड ट्रोलर्स बताओ। दरअसल, हाल ही में नशे का एक वीडियो शेयर करने को लेकर भज्जी ट्रोल हुए थे। भज्जी ने इसे पंजाब का बताया था, लेकिन AAP नेताओं ने उस वीडियो को पंजाब का नहीं बताया था। अब जगराओं पुल का वीडियो सामने आने के बाद हरभजन सिंह ने फिर सरकार को घेरा है। पहले पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा…
रवनीत सिंह बिट्टू की ओर से शनिवार (22 अगस्त) को सोशल मीडिया पर 32 सेकेंड का वीडियो शेयर किया गया है। पुल के नीचे से गुजर रहे किसी राहगीर ने इसे अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। इसमें दो युवक एक-दूसरे की बांह और हथेली पर लगातार थप्पड़ मार रहे हैं। नशेड़ियों द्वारा आमतौर पर ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि इंजेक्शन लगाने के लिए सही नस (Vein) उभर कर बाहर आ सके। इन दोनों के ठीक पास बैठे दो अन्य युवकों के हाथों में नशे का टीका (सिरिंज) नजर आ रहा है। वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में सीएम भगवंत मान का भाषण चल रहा है, जिसमें सीएम कह रहे हैं कि नशे के खिलाफ इस युद्ध का जो दूसरा चरण है उसकी शुरुआत में ही आपका उत्साह, आपका जज्बा, आपका जोश देखकर शायद कोई भी इंसान अंदाजा लगा सकता है कि हम एक ऐसे मिशन पर हैं, जिसमें जीत बहुत नजदीक नजर आ रही है मंजिल बहुत नजदीक नजर आ रही है। मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। अब पढ़िए रवनीत बिट्‌टू ने वीडियो के साथ क्या लिखा… भज्जी ने लिखा- क्या जगराओं पुल भी राजस्थान में है
इस पर राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा- “क्या जगराओं पुल भी राजस्थान में है, बता दो पेड ट्रोलर्स? अब ये पेड ट्रोलर्स इस वीडियो को भी गंगानगर का साबित कर देंगे। पंजाब 💔💔” हरभजन सिंह की पोस्ट…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *