Headlines

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने छलांग लगा की आत्महत्या:बीए फाइनल में कर रही थी पढ़ाई, डिप्रेशन की चल रही थी दवा




जालंधर में 66 फिट रोड पर स्थित जालंधर हाइट्स में लड़की की डेडबॉडी मिली। संदिग्ध मौत की सूचना पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवाया है। पुलिस को दिए बयान में परिवार ने बताया कि बेटी अचानक से बिल्डिंग से गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई।
लड़की की पहचान महकप्रीत(21) के रूप में हुई हुई है। घटना 22 अगस्त देर शाम की है। पुलिस ने बताया कि लड़की की मौत की सुबह ही सूचना मिली थी। पहली पड़ताल में मामला सुसाइड का लग रहा है। परिवार ने बताया कि बेटी की ड्रिपेशन की दवा चल रही थी।
परिवार का कहना है कि महकप्रीत कौर बीए फाइनल इयर की पढ़ाई कर रही थी। सुबह को टहलते हुए बिल्डिंग की वॉल्कनी की तरफ गई और नीचे गिर गई। परिवार ने बेटी के संस्कार को लेकर पोस्टर भी जारी किया है। इसमें बताया गया है उसका संस्कार शाम 4 बजे मॉडल टाउन श्मशानघाट में किया जाएगा।

सुसाइड के एंगल से पुलिस कर रही जांच
थाना सदर के SHO सुरेंदर सूरी ने बताया कि परिवार के बयान पर 174 की कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चलता है कि बच्ची ने छलांग लगाकर सुसाइड किया है। परिवार का कहना है कि बेटी डिप्रेशन में थी और उसकी दवा चल रही थी, हालांकि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।
मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
SHO सदर ने बताया कि पुलिस मौत की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल पर जांच की गई लेकिन वहां से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम के लिए डेडबॉडी को सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की धाराओं में जांच करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *