![]()
लुधियाना में नवविवाहिता हरप्रीत कौर की हत्या उसके कबड्डी प्लेयर पति, ससुर व दादा-ससुर ने मिलकर कर दी। हरप्रीत कौर के परिजनों का आरोप है कि पति व ससुर ने उसकी हत्या करने के बाद उसका शव मोटरसाइकिल पर रखा और ठिकाने लगाने के लिए गांव की सड़क पर घुमाया। शव बाद में वापस घर के बाहर लेकर आए और फिर उसे एक सफेद रंग की कार में रखकर ले गए। सूत्रों के अनुसार पेट्रोल कम होने के कारण कार बंद हो गई और उसके बाद वो हरप्रीत के शव को फिर से घर लाए और तब दो बजे उसके मायके वालों को फोन किया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें साफ दिख रहा है कि दो लोग मोटरसाइकिल पर एक शव को लेकर आ रहे हैं। एक गेट के बाहर बाइक रोकी और उसके बाद अंदर से एक कार आती है जिसमें शव को रखकर आगे ले जाते हैं। हरप्रीत की हत्या की पूरी कहानी जानिए… सीसीटीवी फुटेज में क्या दिख रहा है… रास्ते में हुआ कार का तेल खत्म
चाचा ने बताया कि उन्हें पता चला कि जिस कार में शव को लेकर गए उसका तेल कुछ आगे जाकर खत्म हो गया। उसके बाद वो फिर से शव को उठाकर वापस लाए। आरोपियों ने शव को चारपाई पर रखा और उस पर कपड़ा ढक दिया। फिर दो बजे उन्होंने फोन करके उन्हें जानकारी दी कि बेटी की हालत सीरियस है।
Source link
लुधियाना में गर्भवती की हत्या, बाइक पर ले गए शव:चाचा बोले- पति-ससुर की ठिकाने लगाने की प्लानिंग थी, तेल खत्म हुआ तो वापस लाए
