Headlines

लुधियाना में छात्र से कुकर्म की कोशिश:खाने का लालच देकर प्लॉट में ले गया सफाईकर्मी; विरोध करने पर बुरी तरह पीटा




लुधियाना के थाना मेहरबान इलाके में एक 9 वर्षीय मासूम के साथ कुकर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी ने तीसरी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे को बाजार से खाने-पीने का सामान दिलाने का लालच दिया और उसे सीड़ा रोड स्थित एक खाली प्लॉट में ले जाकर कुकर्म का प्रयास किया। जब मासूम ने विरोध किया तो आरोपी ने पिटाई कर दी। पीड़ित बच्चे के माता-पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने मासूम को शिकार बनाने की कोशिश की। आरोपी सफाईकर्मी है। मुंह सूजा देख परिजनों ने पूछा, तो खुली पोल पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 सितंबर, 2026 को जब वह अपने पति के साथ ड्यूटी से घर लौटी तो उसने देखा कि उसके 9 साल के बेटे का मुंह बुरी तरह से सूजा हुआ था और वह काफी डरा हुआ था। जब परिजनों ने बच्चे से इसका कारण पूछा तो उसने सहमे हुए आपबीती माता-पिता को सुनाई। पुलिस ने दर्ज किया मामला बच्चे से पूरी घटना जानने के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *