Headlines

लुधियाना में ड्राइवर के मुंह पर मारी बंदूक की बट:6 हथियारबंद बदमाशों ने सब्जी वालों की गाड़ी घेरी; दातर से काटी उंगलियां, लोगों ने किया चक्का जाम




लुधियाना में सोमवार की सुबह 5 बजे जब आम जनता सो रही होती है, तब 6 हथियारबंद लुटेरों ने डाबा रोड गायनचंद नगर पर सब्जी विक्रेताओं की गाड़ी को घेर कर खूनी खेल खेला।बदमाशों ने सरेआम बंदूक और दातर लहराते हुए न सिर्फ लूटपाट की कोशिश की बल्कि जानलेवा हमला कर एक सब्जी विक्रेता की उंगलियां (अंगूठा) तक काट दीं। सबसे ज्यादा विवाद और गुस्से का कारण थाना डाबा पुलिस की भारी लापरवाही रही जो सूचना के बावजूद समय पर नहीं पहुंची। गाड़ी के आगे लगाई बाइक, फिर शुरू हुआ खेल जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 5 बजकर 5 मिनट पर 8 सब्जी विक्रेता एक पिकअप (बोलेरो) वाहन में सवार होकर सब्जी मंडी जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी गायनचंद नगर से निकलकर मेन रोड पर पहुंची तभी 2 मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा पर सवार 6 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने अपनी गाड़ियां पिकअप के आगे अड़ा दीं और हथियार निकालकर सीधा हमला बोल दिया। ड्राइवर की जुबानी: उन्होंने मेरे मुंह पर बंदूक मारी और पीछे दातर से काटने लगे गाड़ी के ड्राइवर हनुमान यादव ने इस घटना की आपबीती बताते हुए कहा,हमलावरों के हाथों में दातर और बंदूकें थीं। वो गाड़ी के आगे आए और सीधा मेरे मुंह पर बंदूक का पिछला हिस्सा (बट) दे मारा। उन्होंने तुरंत गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसके बाद कुछ बदमाश गाड़ी के पीछे गए और वहां बैठे लोगों पर दातर से ताबड़तोड़ हमले करने लगे। इस जानलेवा हमले में एक सब्जी विक्रेता के हाथ का अंगूठा कट गया और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार मची तो एक्टिवा छोड़कर भागे लुटेरे हमले से घबराए सब्जी विक्रेताओं ने जब जोर-जोर से शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग घरों से बाहर निकलने लगे। लोगों की भीड़ इकट्ठा होती देख लुटेरों के हौसले पस्त हो गए और वे मौके से फरार हो गए। हालांकि भागने की हड़बड़ी में बदमाशों की एक एक्टिवा वहीं छूट गई, जिसे भीड़ ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस पर उठे गंभीर सवाल: पब्लिक ने किया चक्का जाम इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन काफी देर तक थाना डाबा की पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस की इस सुस्ती और लापरवाही ने पीड़ित सब्जी विक्रेताओं और स्थानीय लोगों के गुस्से को भड़का दिया।आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मेन सड़क पर जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों का सीधा सवाल है कि जब सब्जी विक्रेता रोज सुबह इसी समय मंडी जाते हैं तो उनके लिए सुरक्षा के कोई इंतजाम क्यों नहीं हैं?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *