Headlines

लुधियाना में भगवान वाल्मीकि का होर्डिंग फाड़ा:पब्लिक ने आरोपी दबोचा, अर्द्धनग्न करके रस्सी से हाथ बांधे, चप्पल से की पिटाई; FIR दर्ज




लुधियाना में भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में लगे होर्डिंग पर भगवान वाल्मीकि की फोटो फाड़ने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। होर्डिंग पर लगी फोटो को फाड़ने वाले युवक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। आरोपी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। लोगों ने उसे अर्द्ध नग्न किया और उसके हाथ बांध दिए, उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे थप्पड़ मारे। महिलाओं ने चप्पलों से भी उसकी पिटाई की। वहीं, वाल्मीकि धर्म समाज के सदस्य मौके पर पहुंचे और उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी चंदन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच कर दी है। लोगों को शक है कि किसी ने जानबूझकर आरोपी से भगवान वाल्मीकि की फोटो वाला होर्डिंग फड़वाया है ताकि शहर का माहौल खराब किया जा सके। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उसने किसके कहने पर इस घटना को अंजाम दिया है। वीडियो में क्या क्या दिख रहा है जानिए… सरिए से मारा भगवान वाल्मीकि की फोटो पर कट समाज सेवक राजबीर सिंह राज का कहना है कि जमालपुर चौक में भगवान वाल्मीकि जी के प्रगटोत्सव के उपलक्ष्य में होर्डिंग लगे हैं। आरोपी ने सरिए का टुकड़ा लेकर होर्डिंग पर लगी भगवान वाल्मीकि की फोटो पर कट मारा है। इसके अलावा बाकी होर्डिंग को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। जिससे साफ है कि आरोपी ने किसी के कहने पर यह शरारत की है ताकि शहर का माहौल खराब किया जा सके। लोगों ने युवक को पकड़ा राजबीर सिंह राज ने बताया कि कि आरोपी जब होर्डिंग फाड़ रहा था तो वहां मौजूद लोगों ने उसे रोका और पकड़ लिया। लोग उसे पूछते रहे लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। सूचना मिलने पर वो भी मौके पर गए। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक से जब पूछा गया तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है और कुछ लोग ऐसा करके पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। आरोपी से की जा रही है पूछताछ जांच अधिकारी संदीप सिंह ने कहा कि राहुल कुमार की शिकायत पर चंदन के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने किसके कहने पर इस घटना को अंजाम दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *