![]()
लुधियाना के साहनेवाल में पुरानी रंजिश के चलते 35 वर्षीय युवक की घेरकर धारदार हथियार (किरच) से हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात 1 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे हुई। घर पर गैस सिलेंडर खत्म होने के कारण खाना लेने युवक किसी काम से पुराना बाजार साहनेवाल जा रहा था। रास्ते में एक्सिस बैंक के ATM के पास आरोपियों ने उसे घेर लिया और किरच आदि धारदार हथियारों से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद युवक सड़क पर गिर गया। हमला इतना जबरदस्त था कि युवक के पेट की आंतड़ियां तक बाहर आ गई। उसके सिर पर भी धारदार हथियार से वार किया गया। गैस सिलेंडर खत्म होने के कारण बाजार गया था खाना लेने जानकारी देते हुए दीपक कुमार निवासी अनंत विहार कॉलोनी, रामगढ़ रोड ने बताया कि उसका भाई दिनेश कुमार (35) 1 अक्टूबर की रात घर पर गैस सिलेंडर खत्म होने के कारण बाजार से खाना लेने गया था। जैसे ही वह पुराना बाजार के पास पहुंचा तो वहां एक्सिस बैंक के ATM के पास कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के उसके साथ मारपीट की। धारदार हथियारों के साथ दिनेश को लहूलुहान कर दिया। उसके पेट की आंतड़ियां तक बाहर निकल आई। सिर पर गहरी चोटें आई। खून से लथपथ दिनेश को सड़क पर फेंक बदमाश मौके से फरार हो गए। उन्हें जब घटना का पता चला तो वह दिनेश को लेकर साहनेवाल सिविल अस्पताल पहुंचे लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। दीपक के मुताबिक दिनेश की शादी करीब 10 साल पहले हुई है। उसके दो बच्चे बेटा और बेटी है। वह खुल मजदूरी (पल्लेदारी) का काम करता है। दिनेश का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा, दो की तलाश इस मामले में साहनेवाल थाना पुलिस ने आरोपी संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीत कुमार निवासी बलाला कॉलोनी, जुगियाना के रूप में हुई है। उसके साथी उमेश कुमार निवासी सूदां वाली कच्ची पहाड़ी, गोलू निवासी पुराना बाजार, साहनेवाल के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ साहनेवाल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 3(5) BNS के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Source link
लुधियाना में युवक की किरच मारकर हत्या:घर से निकला था खाना लेने,ATM के पास बदमाशों ने घेरकर पीटा,मृतक 2 बच्चों का है पिता
