Headlines

लुधियाना में सराभा नगर SHO सस्पेंड:कर्तव्य में लापरवाही बरती,व्हीकल डिस्पोजल कमेटी भूमिका जांच के दायरे में रही




लुधियाना में पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने शनिवार को सराभा नगर थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) इंस्पेक्टर विजय कुमार को विभागीय कार्यों में कथित लापरवाही और सौंपी गई जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन न करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इंस्पेक्टर विजय कुमार नियमित विभागीय कार्यों के निष्पादन में अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके अलावा विभाग की व्हीकल डिस्पोजल कमेटी (Vehicle Disposal Committee) में उनकी भूमिका भी जांच के दायरे में रही। आरोप है कि समिति से जुड़े कार्यों को लेकर उन्होंने अपेक्षित गंभीरता और दक्षता नहीं दिखाई, जिसके चलते उनके खिलाफ यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के तहत विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने संकेत दिए हैं कि उनके खिलाफ आगे भी विभागीय कार्रवाई की जा सकती है और जल्द ही उन्हें लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट से भी बाहर स्थानांतरित किया जा सकता है। उधर, सराभा नगर थाना के नए प्रभारी के रूप में इंस्पेक्टर वरिंदरपाल सिंह उप्पल की नियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने शनिवार दोपहर अपना कार्यभार संभाल लिया। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से उम्मीद जताई गई है कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाने की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी तथा जवाबदेह बनाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *